फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of Wife, Sons and Suicide

2 मर्डर फिर सुसाइड, खौफनाक 20 घंटे

Fri, 22 Aug 2014 06:07 PM IST
सुशील गंभीर/डिजिटल टीम, पंचकूला
सुशील गंभीर/डिजिटल टीम, पंचकूला Updated Fri, 22 Aug 2014 06:07 PM IST
विज्ञापन
Murder of Wife, Sons and Suicide

घटना के दौरान मौके पर दम तोड़ चुके नीलम, रोहित और खुद व्यापारी विनोद के शव करीब 20 घंटे तक घर में ही पड़े रहे। पड़ोसियों को भी कानो-कान खबर नहीं हुई। आज सुबह करीब 10 बजे जब विनोद के बड़े बेटे प्रथम की बेहोशी टूटी, तब जाकर घटना का पता चला।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी हेडक्वार्टर आदर्शदीप सिंह, एसएचओ थाना-5, सीआईए वन और सीआईए टू की टीमें मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच में जुट गई थीं।
विज्ञापन

पत्नी, छोटे बेटे की मौत, बड़ा बेहोश

Murder of Wife, Sons and Suicide

पंचकूला में दिल दहलाने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक करियाना व्यापारी ने अपनी पत्नी और दो बेटों को चाकुओं से गोद डाला और खुद जहर निगलकर जान दे दी। पत्नी और छोटे बेटे ने तो मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि बड़े बेटा बेहोश हो गया।

वारदात कल बाद दोपहर की है, आज सुबह करीब 10 बजे जब बड़े बेटे की बेहोशी टूटी तो उसके शोर मचाने पर पड़ोसियों को दर्दनाक घटना का पता चला। पड़ोसियों ने उसे सेक्टर 6 के सरकारी अस्पताल दाखिल करवाकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बढ़ते कर्जे से दुखी था व्यापारी

Murder of Wife, Sons and Suicide

बताया जा रहा है कि व्यापारी विनोद मित्तल का मनीमाजरा में करियाने का बिजनेस था। विनोद बढ़ते कर्जे से दुखी था, जिस वजह से उसने इस दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया। बीते दिन बाद दोपहर जब उसके बेटे स्कूल से लौटे तो उसने पहले अपनी पत्नी नीलम मित्तल को चाकुओं से गोदकर मार डाला।

उसके बाद छोटे बेटे रोहित पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर उसे भी मार डाला। बड़े बेटे प्रथम को चाकुओं से गोदा, लेकिन वह बच गया और बेहोश हो गया। व्यापारी विनोद ने उसे भी मरा मानकर खुद जहर निगलकर जान दे दी। आज सुबह 10 बजे प्रथम की बेहोशी टूटने पर मामला सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed