फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of student in Panjab University Four accused arrested

पीयू में छात्र की हत्या: चार आरोपी गिरफ्तार, पास का जुगाड़ कर शो देखने आए थे; धक्का लगने से हुआ था विवाद

Mon, 31 Mar 2025 09:15 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 Mar 2025 09:15 AM IST
सार

पीयू के साउथ कैंपस में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की स्टार नाइट थी। इसी दाैरान युवकों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। एक गुट ने दूसरे युवक को चाकू से गोद डाला। उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया जहां उसकी माैत हो गई।

विज्ञापन
Murder of student in Panjab University Four accused arrested
पीयू में छात्र की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा शो के दौरान हुई पीयू के छात्र की मौत मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन से चार आरोपी अभी फरार हैं। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीमाजरा निवासी साहिल, राघव, लविश और अजय के रूप में हुई है। इनमें से कोई भी पीयू का छात्र नहीं है। सभी आउटसाइडर्स थे। इस घटना के बाद पीयू की सुरक्षा पुलिस को दिए जाने की रणनीति बनाई जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि चारों आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने पकड़कर सेक्टर 11 थाने के हवाले किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी पास का जुगाड़ कर मासूम शर्मा का शो देखने आए थे। आरोपियों में कुछ लोग कुर्सी पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। इस दौरान धक्का लगने से आरोपी कुर्सी गिर गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई। बाउंसरों ने झगड़े को रोक दिया। लेकिन शो खत्म होने के बाद स्टेज के पीछे खाली ग्राउंड में अंधेरे में आरोपियों ने आदित्य पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान हो गई थी अदित्य की मौत

नालागढ़ निवासी मृतक आदित्य ठाकुर सीएसई कंप्यूटर इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके दोस्त अर्जुन दलाल ने पुलिस को बताया कि वह यूआईईटी में शुक्रवार की रात को अपने दोस्त आदित्य, अभय और अनिरुद्ध के साथ मासूम शर्मा का शो देखने के लिए आए थे। स्टेज के पास पीछे की तरफ आरोपियों ने अचानक से उन पर हथियारों के साथ हमला कर दिया। इन युवकों ने गाली गलौच करते हुए आदित्य को पकड़ लिया और एक युवक ने उसकी जांघ में चाकू घोंप दिया। हमलावरों ने अनिरुद्ध के सिर पर डंडे मारे, जिससे वह भी लहुलूहान हो गया। जब वह लहूलुहान हो गए तो हमलावर वहां से फरार हो गए। लेकिन कार्यक्रम में साउंड की आवाज ज्यादा होने के कारण पुलिस को इस मामले का पहले तो पता ही नहीं चला। आदित्य को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed