फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of step brother for land

जमीन के लालच में भाई को मार डाला

Sat, 06 Sep 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ख्ारड़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, ख्ारड़(पंजाब) Updated Sat, 06 Sep 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
murder of step brother for land

सड़क किनारे शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने मात्र तीन बिस्वा जमीन के लालच में सौतेले छोटे भाई की तेजधार हथियार एवं पत्थर मार कर हत्या कर दी। घटना पंजाब के मोहाली के खरड़ गांव जुझार नगर की है।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर उससे हत्या में इस्तेमाल तेजधार हथियार को बरामद कर लिया। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गांव बड़ माजरा के पूर्व सरपंच इकबाल सिंह ने पुलिस में बयान दर्ज कराया है कि वह वीरवार रात 11:30 बजे के करीब गांव जुझार नगर के पास से गुजर रहा था।
विज्ञापन


उसने देखा कि बड़ माजरा कालोनी निवासी रंजीत सिंह (32) शराब के नशे धुत था। उसके हाथ में तेजधार हथियार था। वह भागा जा रहा था। थोड़ा आगे जाकर देखा तो सड़क किनारे रंजीत सिंह का छोटा भाई सतिंदरवीर सिंह उर्फ लक्की (28) खून से लथपथ गिरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल खरड़ पहुंचाया।

मां की पेंशन और जमीन का झगड़ा

murder of step brother for land

पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक जांच में पता चला कि मृतक की मां ने दो विवाह किए थे। दोनों भाई सौतेले थे, जिनके पिता मर चुके हैं। मां के पास छह बिस्वा जमीन थी, जो दोनों भाइयों में बराबर तकसीम होनी थी।

मृतक सतिंदरवीर सिंह की पत्नी उसे छोड़ गई है। तभी से वह अकेला रहता था। वह मां को मिलने वाली पिता की पेंशन को खर्च कर देता था। रंजीत सिंह मोहाली के फेज-11 स्थित मीट की दुकान पर काम करता है। वह विवाहित है एवं उसके बच्चे भी हैं।

मां की पैंशन एवं जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में अक्सर तनाव रहता था। रंजीत सिंह चाहता था कि किसी तरह संतिदरवीर को रास्ते से हटा दे, तो उसके हिस्से की तीन बिस्वा जमीन उसकी हो जाएगी।

पहले शराब पिलाई फिर मार डाला

murder of step brother for land

दोनों की मां का हाल ही ऑपरेशन हुआ है। वह घर पर ही थी। उसे पता न चले इसलिए वीरवार रात को रंजीत छोटे भाई को बाहर ले गया, जहां दोनों ने खूब शराब पी। इसके बाद दोनों में संपत्ति को लेकर झगड़ा भी हुआ।

रंजीत उसे घर छोड़ने के बहाने गांव की ओर चल दिया। उसने हाथ में मुर्गी काटने वाला तेजधार हथियार ले रख था। रास्ते में सुनसान क्षेत्र देखकर उसने सतिंदरवीर से मारपीट शुरू कर दी। पहले पत्थरों से उसके सिर पर वार किए। बाद में तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार किए।

वह तब तक वार करता रहा, जब तक सतिंदरवीर सिंह ने दम नहीं तोड़ दिया। मौके से फरार होते समय रास्ते में उसे गांव के पूर्व सरपंच ने देख लिया एवं सारे मामले का खुलासा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed