फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of retired border security force jawan in Batala

पंजाबः रिटायर्ड बीएसएफ जवान का बेरहमी से कत्ल, माथे और गर्दन पर मिले चोट के निशान

Tue, 09 Apr 2019 07:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Apr 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Murder of retired border security force jawan in Batala
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी

बटाला के थाना सेखवां के अधीन गांव सतकोहा में खेत के किनारे मंगलवार को बीएसएफ के रिटायर्ड सैनिक का शव मिला। मृतक के माथे और गर्दन पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक सैनिक की पहचान गुरनाम सिंह (50) निवासी आईटीआई काहनूवान रोड बटाला के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


गुरनाम सिंह के शव की पहचान उसकी पत्नी और बेटे ने बटाला के सिविल अस्पताल पहुंच कर की। मंगलवार को हुए इस कत्ल की सूचना मिलते ही एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन, डीएसपी बीके सिंगला ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। थाना सेखवां के एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक गुरनाम सिंह बीएसएफ में 20 साल नौकरी करने के बाद रिटायर होकर घर आ गए थे।

विज्ञापन

घरवालों के अनुसार गुरनाम सिंह के घर के पास ही एक प्लॉट था जिसमें उसने सब्जी लगाई थी। सोमवार की रात करीब 9 बजे गुरनाम ने अपने परिवार के सदस्यों को कहा कि वह सो जाए क्योंकि वह सब्जियों को पानी देने के लिए प्लॉट जा रहा है। उसे देर हो जाएगी। इसके बाद जब देर रात तक गुरनाम घर वापस न आया तो घरवालों ने तलाश शुरू कर दी लेकिन गुरनाम का कोई सुराग नहीं मिला।

एसएचओ ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव सतकोहा के एक किसान ने पुलिस को सूचित किया कि उनके खेतों के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा है।

पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और देखा कि गुरनाम सिंह का किसी ने बेरहमी से कत्ल करके खेतों में फेंका दिया। एसएचओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में पुलिस को लग रहा है कि गुरनाम सिंह का किसी ने कत्ल करके गांव सतकोहा के पास खेतों में फेंका है क्योंकि गुरनाम का रात को सतकोहा जाने का कोई तर्क नहीं बनता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed