फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of priest in ambala

पुजारी को कस्सी से काटकर मार डाला

Sun, 20 Jul 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुलाना(अंबाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुलाना(अंबाला) Updated Sun, 20 Jul 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
murder of priest in ambala

गांव हमीदपुर स्थित रविदास मंदिर के पुजारी को शनिवार देर रात कस्सी से काट डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं पुजारी के शव को उठाकर खेतों की ओर जा रहे कच्चे रास्ते पर फेंक दिया।

विज्ञापन


रविवार सुबह लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुजारी की पहचान बनवारी लाल निवासी हमीदपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बनवारी लाल निवासी हमीदपुर जगाधरी-अंबाला मार्ग स्थित रविदास मदिर में रहता था। बनवारी के भतीजे जय सिंह ने बताया कि उसके चाचा ने शादी नहीं कराई थी। वह लंबे समय से मंदिर में ही रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह लोगों ने बताया कि उनके चाचा का शव मंदिर के पास खेतों में कच्चे रास्ते में पड़ा है। उनकी गर्दन पर वार किया गया था। मौके से कस्सी भी मिली है। उसने बताया कि उसका चाचा बनवारी कुल्हाड़ी व टार्च रखता था जो शव के पास ही पड़ी थी।


मुलाना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की और कस्सी व अन्य सामान को कब्जे में लिया।

हत्या के कारण स्पष्ट नहीं
ग्रामीणों के अनुसार पुजारी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मंदिर में भी किसी प्रकार की मारपीट आदि के निशान नहीं हैं। माना जा रहा है कि पुजारी मंदिर से कहीं जा रहा हो और किसी ने उसकी हत्या कर दी। कम से कम दो लोगों के इस वारदात में शामिल होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed