{"_id":"56e6cf324f1c1b524a8b4847","slug":"murder-of-parents-by-drug-addicts-son-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के लिए रुपये नहीं दिए तो नशेड़ी बेटे ने मां-बाप को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के लिए रुपये नहीं दिए तो नशेड़ी बेटे ने मां-बाप को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Mon, 14 Mar 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
Murder
- फोटो : DEMO Pics
अमृतसर में नशेड़ी बेटे ने अपने मां-बाप का कत्ल कर दिया। मृतकों की पहचान सतविंद्र सिंह, बलबीर कौर निवासी मजीठा को तौर पर हुई है। कत्ल करने के बाद आरोपी बेटा नवजोत सिंह फरार है। नवजोत को उसके मां-बाप ने 28 साल पहले गोद लिया था। सूचना मिलने पर थाना मजीठा के प्रभारी रघुबीर सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दंपति के दामाद मंदीप सिंह के बयान पर आरोपी बेटे नवजोत सिंह खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना मजीठा के प्रभारी रघुबीर सिंह ने बताया कि दंपति के कोई बेटा नहीं था। इस पर उन्होंने नवजोत सिंह को 28 साल पहले गोद लिया था। नवजोत नशे का आदी था। अक्सर मां-बाप से नशे के पैसे मांगता था। सोमवार को नवजोत ने अपने पिता सतविंद्र सिंह से नशे के पैसे मांगे।
विज्ञापन
इस पर पिता ने देने से साफ तौर से इंकार कर दिया। गुस्से में आए बेटे नवजोत ने अपने माता-पिता का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। घटना का पता तब चला जब दंपति का दामाद मंदीप सिंह सुसराल आया। उसने देखा कि उसके सास-ससुर के शव खून से लथपथ पड़े है।
विज्ञापन
घटना के बारे उसने थाना मजीठा पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दंपति के शव को अपने कब्जे में ले लिया। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद वारिसों के हवाले कर दिया गया। एसपी ग्रामीण रघुबीर सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफत में होगा।