फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of Nephew

मामा ने की हैवानियत और शर्मसार करने वाली हरकत

Thu, 06 Feb 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल Updated Thu, 06 Feb 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
murder of Nephew

हरियाणा के नारनौल शहर के मोहल्ला जेर मंडेरी में मंगलवार देर शाम तांत्रिक क्रियाओं के चक्कर में पड़ कर मामा ने अपने छह माह के भांजे की तेजधार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी।

विज्ञापन


हत्यारे मामा ने अपनी बहन को भी जान से मारने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भाग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया। घायल महिला का नारनौल के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के कर्णप्रयाग निवासी विनय कुमार पिछले तीन महीनों से नारनौल के मोहल्ला जेर मंडेरी में पत्नी सरिता और छह माह के बच्चे कृष्ण के साथ किराए पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय शादी-विवाह में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। विनय कुमार के अनुसार पिछले दो माह से उसका साला भगवती प्रसाद भी उसके पास रहने के लिए आया हुआ है।

मंगलवार देर सायं करीब साढ़े आठ बजे जब वह श्याम कुंज मैरिज पैलेस में काम कर रहा था, तभी उसके एक परिचित का फोन आया कि वह तुरंत घर आ जाए। घर से शोर और रोने की आवाजें आ रही हैं।

वह जब घर पहुंचा तो उसकी पत्नी कमरे के बाहर बेहोश पड़ी थी, जबकि साला कमरे में फर्श पर बैठा हुआ था। उसके छह माह के बेटे का शव लहूलुहान अवस्था में चारपाई पर पड़ा था।

विनय के अनुसार उसके साले भगवती प्रसाद ने तांत्रिक क्रियाओं के चलते उसके छह माह के बच्चे का गला रेत दिया। भगवती ने उसकी पत्नी की गर्दन पर भी धारदार हथियार से हमला किया और फंदा लगा कर मारने की कोशिश की।


इस संबंध में अस्पताल में दाखिल सरिता से जब बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वह कुछ नहीं बोल सकी। शहर थाना प्रभारी डॉ. हरिओम ने बताया कि इस संदर्भ में जांच की जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed