{"_id":"3ea704aa8acc45e11406220d53b96a37","slug":"murder-of-mother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: पीट-पीटकर मां को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक: पीट-पीटकर मां को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Wed, 29 Oct 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष नगर में घरेलू कलह के चलते पीजी संचालक ने अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपी ने दूध लेकर घर लौटी मां पर अचानक रॉड से हमला किया। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
पुलिस के पास पहुंचकर उसने खुद कहा कि वह अपनी मां की हत्या करके आया है। मामले की सूचना मिलते ही एसपी सतेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे।
ढाणी जयदेव के नजदीक स्थित सुभाष नगर निवासी 35 वर्षीय विकास लड़कियों का पीजी चलाता है। मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे उसकी मां 55 वर्षीय नानबाई दूध लेकर घर लौटी। परिवार के अन्य लोगों का कहना है कि विकास की पत्नी और मां का आपसी मनमुटाव रहता है।
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते उसने मां पर अचानक रॉड से हमला कर दिया। पिता रोहताश जब छुड़वाने आया तो उसने उन्हें भी धक्का दे दिया। पिता एकतरफ गिर गए। इसी दौरान उसने मां के सिर पर रॉड दे मारी। रॉड मारते ही नानबाई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। दूसरी तरफ खुद थाने पहुंचे विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
घटना के बाद हॉस्टल हुआ खाली
इस घटना के बाद हॉस्टल पूरी तरह से खाली हो गया है। हॉस्टल में रहने वाली लड़कियां अपने आसपास रहने वाले रिश्तेदारों व दोस्तों के पास चली गई हैं। आरोपी विकास दो भाई हैं। इनकी सब्जी मंडी में किरयाणा की दुकान भी है। आरोपी विकास शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।