{"_id":"7faef60d48d91d52cd381c2f536ca17d","slug":"murder-of-man-in-doubt-of-illicit-relation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर शक के चलते युवक ने किया खौफनाक कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी पर शक के चलते युवक ने किया खौफनाक कांड
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Sun, 24 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से संबंध के शक में एक नौजवान को अगवा कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला पंजाब के बठिंडा का है। मृतक युवक की पहचान जगसीर सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
थाना सदर रामपुरा पुलिस ने जगसीर की मां के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान जीत सिंह, हरविंदर सिंह और गुरसेवक सिंह निवासी गांव रामपूरा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
परमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि बीती 21 मई को उसके गांव के ही उक्त तीनों आरोपियों ने घर में घुसकर उसके बेटे जगसीर सिंह (20) को जान से मारने की नीयत से अगवा कर लिया। इसके बाद 23 मई को पूहला-नथाना नहर से उसके बेटे का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई बलजीत पाल ने बताया कि उनकी ओर से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक जीत सिंह जगसीर सिंह पर उसकी पत्नी से उसके संबंध होने संबंधी शक करता था। इससे उसने अपने दो साथियों हरविंदर और गुरसेवक सिंह से मिलकर जगसीर का अपहरण कर उसका कत्ल कर दिया।