{"_id":"e644a2e2f016c2c6188526a8eeb8dc89","slug":"murder-of-man-by-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहली गांव में चाकू मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहली गांव में चाकू मारकर युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 07 Jun 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। फेज-1 स्थित मोहाली गांव में दो युवकों ने मामूली झगडे़ के बाद शनिवार सुबह एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक पर चाकू से तीन जगह बार किए थे।
विज्ञापन
घायल अवस्था में पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 18 प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पिता शंभूनाथ के बयान पर थाना फेज-1 पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
घटना के कुछ ही घंटों बाद आरोपियों को बलौंगी से काबू कर लिया गया। उनके पास हत्या में प्रयोग किए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।
आरोपियों की पहचान सेक्टर 56 निवासी रवि शर्मा व हरदीप उर्फ राजू के रूप में हुई है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, मामले के एक अन्य आरोपी की भी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन