{"_id":"f66130a5971331014f1c06d3004f6612","slug":"murder-of-man-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव गली में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव गली में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 May 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णपुरा चौकी के अंतर्गत युवक की हत्या कर शव गली में फेंक दिया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने गली के नुक्कड़ से शव बरामद कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कृष्णपुरा चौकी के अंतर्गत शास्त्री कालोनी के नुक्कड़ पर शुक्रवार सुबह एक युवक मृत मिला। कालोनी निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को शव गृह में रखवा दिया और उसकी शिनाख्त मायाराम (30) निवासी कृष्णपुरा के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी। परिजन सिविल अस्पताल में पहुंचे और अपने बयान दर्ज कराए। परिजनों ने बताया कि मायाराम एक फैक्टरी में काम करता था और घर से फैक्टरी के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने इस मामले में चिकित्सकों की राय ली, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
कृष्णपुरा चौकी प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि मायाराम के सिर में चोट के निशान हैं। इससे हत्या नजर आ रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।