{"_id":"d894ac6b4dbb8a1e1ba79131d56763bf","slug":"murder-of-lover-for-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लिए मां के साथ मिल कर दी प्रेमी की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे के लिए मां के साथ मिल कर दी प्रेमी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्रेमिका ने पैसों के लालच की खातिर अपनी मां के साथ मिलकर प्रेमी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या की आरोपी प्रेमिका और उसकी मां की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। मामला पंजाब के अमृतसर का है।
विज्ञापन
मृतक अरविंदर सिंह के भाई बंटी निवासी कोटला सैदों ने बताया कि उसके छोटे भाई के पिछले तीन साल से हरजिंदर कौर के साथ संबंध थे और वह हरजिंदर के साथ विवाह करना चाहता था। अरविंदर एक सितंबर को घर से गया लेकिन 4-5 दिन तक नहीं लौटा।
विज्ञापन
5 सितंबर को उसकी लाश खिदोवाली स्थित खेतों से बरामद की गई। जब मामले की जांच की गई तो पुलिस को पता चला कि एक सितंबर को अरविंदर अपनी प्रेमिका हरजिंदर को मिलने के लिए गया था। वहां उसे बेरहमी से मौत के घाट उतारकर उसकी आंखें निकाल ली गईं ताकि लाश की पहचान न हो सके। उसका सिर भी कुचल दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि हरजिंदर ने पहले प्यार का झूठा नाटक करके अरविंदर से तीन साल तक लाखों रुपये वसूले और फिर वह अरविंदर से पांच लाख रुपये की मांग करने लगी।
जब अरविंदर उसे यह पैसे नहीं दे सका तो उसने अपनी मां के साथ मिलकर उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।