फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of husband for illegal relationship

आशिक के लिए पति को दी खौफनाक मौत

Wed, 03 Dec 2014 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Updated Wed, 03 Dec 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
murder of husband for illegal relationship

पत्नी ने आशिक से मिलने में बाधा बने अपने पति के खिलाफ साजिश रची और एक दिन कर दिया कत्ल। पांच दिन पहले हुए पति के कत्ल की गुत्थी को बठिंडा पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


घटना पंजाब के बठिंडा की है। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने अपने आशिक व उसके साथी से मिलकर कत्ल किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी बठिंडा गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 27-28 नवंबर की रात को मेजर सिंह निवासी महमा सरजा का कत्ल उसकी पत्नी लखवीर कौर ने अपने आशिक जगसीर सिंह सीरा के साथ मिलकर किया था। इसमें वकील सिंह ने उनका सहयोग किया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जगसीर सिंह निवासी कोठे नाथियाना महिमा सरजा व मेजर सिंह पहले दोस्त थे और अकाली दल के वर्कर थे। दोनों साथ मिलकर ही पार्टी की गतिविधियों में शामिल होते थे। जगसीर डेढ़ वर्ष से मेजर सिंह के घर पर आता-जाता था। इस दौरान उसके मेजर सिंह की पत्नी लखवीर कौर से अवैध संबंध बन गए व दोनों फोन पर कई-कई घंटे बातें करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते से हटाने की साजिश रच दी

murder of husband for illegal relationship

जगसीर और पत्नी लखवीर कौर के बीच संबंधों की जानकारी मेजर सिंह को लग गई। कई बार पत्नी को समझाया, पर वह नहीं मानी। इसके चलते मेजर सिंह अपनी पत्नी से मारपीट भी करता था।

लखवीर कौर ने इसकी जानकारी अपने आशिक सीरा को दी व अपने पति मेजर सिंह को रास्ते से हटाने की साजिश रच दी। साजिश में सीरा ने अपने ड्राइवर दोस्त वकील सिंह निवासी देओण को भी मिला लिया। 27 नवंबर को जगसीर ने लखवीर कौर को नशे की गोलियां लाकर दी व कोटभाई निवासी अपने साढू की एस्टीम कार यह कहकर ली कि उसने किसी प्रोग्राम में जाना है।

नशे में पिलाई चाय, फिर ईंट से मारा
साजिश के तहत लखवीर कौर ने अपने पति मेजर सिंह को जो चाय रात को पीने में दी, उसमें नशे की गोलियां मिली थी। तीनों ने मिलकर बहाने से मेजर सिंह को गाड़ी में बिठाया और सीवियां-बुढ़लाडा रोड पर ले जाकर मेजर सिंह को नीचे उतारने के बाद सीरा ने ईंट से वार कर उसका कत्ल कर दिया।

उसकी लाश को रोड पर फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो कि मेजर सिंह का कत्ल किया गया है और यह इस तरह लगे कि उसकी मौत किसी सड़क हादसे में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में उपयोग की गई एस्टीम कार भी अपने कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed