फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of handicape lady after robbery in panchkula

घर में घुसे, लूटपाट की और विकलांग महिला को मार दिया

Mon, 07 Sep 2015 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 07 Sep 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
murder of handicape lady after robbery in panchkula

पंचकूला के सेक्टर-21 में एक बुजुर्ग महिला की लूटपाट के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मृतक महिला की उम्र 80 वर्ष बताई जाती है। सत्या देवी पति पंकज के संग सेक्टर-21 स्थित मकान नंबर-1027 में रहती थीं। वह अस्सी फीसदी विकलांग थीं और चलने फिरने में असमर्थ थीं।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि महिला के शरीर पर चोट और गला दबाने के निशान हैं, जिससे लगता है कि उनकी हत्या की गई। पंचकूला पुलिस महिला का गला घोंटकर हत्या की आशंका जता रही है। महिला के पति पंकज को घटना का पता तब चला जब उन्होंने सुबह अपनी पत्नी सत्या देवी के शरीर पर चोट और गला दबाने के निशान देखे।
विज्ञापन


पंकज ने बताया कि हत्यारे उनकी पत्नी के सोने के जेवरात और 20 हजार रुपये की नकदी ले गए। पहले परिवार के सदस्य महिला की मौत को सामान्य मौत मान रहे थे। पति ने जब गले और शरीर पर चोट के निशान देखे तो उसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पति डॉ. पंकज ने बताया कि वह डाक विभाग से पोस्टमास्टर के पद से रिटायर हुए हैं। बच्चों की शादी के बाद से यहां अकेले रह रहे हैं। देर रात तक दोनों टेलीविजन पर जन्माष्टमी का कार्यक्रम देख रहे थे, रात 12 बजे के बाद दोनों अलग-अलग कमरों में सोने चले गए।

पंकज ने बताया कि जब वह सवेरे उठे तो देखा कि उनकी पत्नी बिस्तर पर मृत पड़ी हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया और घटना की सूचना बच्चों और परिचितों को दी। जैसे ही घटना की सूचना मिली तो महिला के रिश्तेदार उनके घर पर पहुंच गए। परिवार के बाकी सदस्यों ने भी देखा तो पाया कि मृतका के गले पर दबाने के निशान हैं। उनके चेहरे पर भी चोट के निशान थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए मार्चरी भेज दिया। मृतका के पति ने बताया कि पीछे के गेट के दरवाजे की कुंडी खुली हुई थी। जिससे लगता है कि आरोपी पिछले रास्ते से ही भीतर घुसे होंगे। उनकी पत्नी का सोने का कड़ा ओर दो बालियां और 20 हजार रुपये की नकदी समेत एक नया मोबाइल फोन भी घर से गायब मिला।


सुस्त पुलिस फोर्स की वजह से अब वृद्ध जनों की परेशानी बढ़ गई है। पंचकूला सेक्टर-12 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राकेश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस की सुस्ती की वजह से यहां लगातार अपराध हो रहे हैं। लूट और हत्या की वारदात को रोक पाने में पुलिस विफल है। पुलिस की गश्त और नाकेबंदी करीब-करीब गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed