{"_id":"1f3131e1be8a8df481d6c620a44178f8","slug":"murder-of-friend-by-minor-boy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः नाबालिग ने दोस्त को चाकू से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः नाबालिग ने दोस्त को चाकू से गोदा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Sep 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली सी बात पर विवाद पर गाली-गलौज और हाथापाई के बाद नाबालिग ने दोस्त को चाकू से गोदकर मार डाला। घटना चंडीगढ़ पीजीआई की आटो पार्किंग में अंजाम दी गई। नाबालिग भी ऑटो चालक था।
विज्ञापन
विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल आटो चालक को पीजीआई लेकर गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घायल कर दिया। मृतक की पहचान डड्डूमाजरा निवासी राहुल (23) के रूप में हुई है। जबकि आरोपी आटो चालक फरार है।
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर एसपी सिटी परमिंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। पुलिस घटना को रंजिशन मान रही है।
जानकारी के अनुसार, पीजीआई के आटो पार्किंग में रात करीब साढ़े 10 बजे दो आटो वालों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले तो दोनों के बीच गाली-गलौच हुई। इसके बाद दोनों हाथापाई पर उतर आए।
विज्ञापन
इसी दौरान नाबालिग आटो चालक ने चाकू निकाल लिया और उसने ताबड़तोड़ राहुल पर कई वार किए। जब राहुल जमीन पर गिर गया तो वह मौके से भाग गया। इसी बीच किसी ने विवाद की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
कंट्रोल रूम से मैसेज फ्लैश होते ही संबंधित थाने से पुलिस पहुंच गई। जिसने गंभीर रूप से घायल डड्डूमाजरा निवासी राहुल को पीजीआई में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सिटी परमिंदर सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है। उन्होंने टीम को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।