फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder Of Four and a half years old Child In Ludhiana Of Punjab

साढ़े चार साल के बच्चे से पहले कुकर्म किया फिर आरी से गला रेता, वजह भी जान लीजिए

Thu, 31 Oct 2019 06:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Oct 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Murder Of Four and a half years old Child In Ludhiana Of Punjab
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

लुधियाना में एक बेहड़े में रहने वाले साढ़े चार साल के बच्चे की उसके पड़ोसी ने कुकर्म के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। बच्चे की मां से करीब एक सप्ताह पहले हुई बहस की रंजिश निकालने के लिए आरोपी ने पहले बच्चे के साथ नशे में कुकर्म किया और बच्चा किसी को न बता पाए, इसलिए लकड़ी काटने वाली आरी से उसका गला रेत दिया। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर उसके पड़ोसी के खिलाफ थाना डिवीजन छह में हत्या और कुकर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला गोंडा का रहने वाला है। बच्चे के पिता एक फैक्टरी में काम करते हैं। बुधवार दोपहर को बच्चा मोबाइल पर गेम खेल रहा था। गेम खेलते हुए बच्चा शौचालय चला गया। उसकी मां अपनी बच्ची को दूध पिलाते-पिलाते खुद भी सो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और बच्चे को कमरे से ही खींच कर ले गया। वहां पर आरोपी ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चा किसी को बता न दे, इसलिए आरोपी ने उसके मुंह पर हाथ रखकर आरी से उसका गला रेत दिया और दरवाजा बंद कर फरार हो गया। 

शक पर खोला गया कमरा

वहीं दो घंटे बाद जब मां की नींद खुली तो बच्चा गायब था। उसने तुरंत बच्चे की तलाश शुरू कर दी लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद वह अपने पति के पास फैक्ट्री गई। दोनों ने बेहड़े में बने सभी कमरों में तलाशी की, लेकिन किसी को बच्चे के बारे में कुछ पता नहीं था। आरोपी का कमरा बंद मिला तो सभी को शक हो गया। इसके बाद जब कमरा खोला गया तो बच्चे का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा मिला। 

पानी को लेकर बच्चे की मां से हुई थी आरोपी की बहस
पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब पीने का आदी था। वह मजदूरी करता था इसलिए उसके पास राजमिस्त्री के सभी औजार पड़े हुए थे। करीब एक सप्ताह पहले बच्चे की मां के साथ पानी को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। बुधवार शाम को उसने शराब पी रखी थी। नशे में ही उसने बच्चे को उठाया और कुकर्म कर उसकी हत्या कर दी। 

बेरहमी से गले पर चलाई आरी
आरोपी ने बुधवार को हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने बच्चे के साथ न केवल कुकर्म किया बल्कि साढ़े चार साल के मासूम की गर्दन पर आरी चला दी। इससे बच्चे की गर्दन पर करीब चार इंच तक गहरा जख्म हो गया। आरोपी ने बच्चे की गर्दन पर आरी इस तरह से चलाई कि अगर थोड़ी तेज आरी चलाता तो गर्दन धड़ से अलग हो सकती थी। 

जांच के बाद थाना डिवीजन छह पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉ. गुरसिमरन सिंह, डॉ. बिंदु और डॉ. गुरिंदरदीप सिंह गरेवाल पर आधारित तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि बच्चे के साथ कुकर्म किया गया है और तेजधार हथियार से उसकी हत्या की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed