{"_id":"6a405ab320858c26154072a6bed3888c","slug":"murder-of-father-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर फौजी को बेटे ने कुल्हाड़ी से काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर फौजी को बेटे ने कुल्हाड़ी से काटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 04 Aug 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
नछत्तर नगर में रिटायर फौजी की उसके बेटे ने कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसका पिता उसकी पत्नी पर गंदी नीयत रखता है। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना कैनाल कालोनी के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नछत्तर सिंह नगर की गली नंबर 2 के रहने वाले सुखजीत सिंह को शक था कि उसका पिता बाबू राम (रिटायर फौजी) उसकी पत्नी पर गंदी नीयत रखता है और अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता है।
विज्ञापन
पिता की इन हरकतों से परेशान सुखजीत सिंह का पिता के साथ बीती रात विवाद हो गया। दोनों में काफी झगड़ा हुआ। इसी बीच तैश में आए सुखजीत सिंह ने कुल्हाड़ी से बाबू राम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी के वार से गंभीर रूप से जख्मी बाबू राम की मौके पर मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।