फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of elderly couple: truth of murderer daughter in law

'कातिल' बहू का ये सच कलेजा कंपा देगा!

Sun, 08 Feb 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला/राजपुरा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला/राजपुरा(पंजाब) Updated Sun, 08 Feb 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
murder of elderly couple: truth of murderer daughter in law

बुजुर्ग दंपति के खौफनाक डबल मर्डर केस में सामने आया सनसनीखेज सच, जानकर आप भी चौंक जाएंगे। वारदात पंजाब के राजपुरा शहर की है। पुलिस ने सप्ताह भर में ही राजपुरा शहर में बुजुर्ग दंपति के हुए डबल मर्डर केस को सुलझाने का दावा करते हुए चार आरोपियों को काबू कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दंपति की बहू ने अपने प्रेमी व उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए गहने और वारदात में इस्तेमाल दों मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
विज्ञापन


एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने शुक्रवार दोपहर को पुलिस लाइन में पत्रकार से वार्ता करते बताया कि 30 जनवरी को राजपुरा में बुजुर्ग खेमचंद और उसकी पत्नी कमलेश रानी की लाशें उनके बनवाड़ी राजपुरा टाउन स्थित घर से मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपति का गला घोंट कर कत्ल किया गया था। इस कत्ल केस को हल करने के लिए बनाई गई पुलिस टीमों की जांच के दौरान सामने आया कि सिकंदर सिंह निवासी नारायणगढ़ थाना अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब का मृतक दंपति के घर आना-जाना था।
सिकंदर सिंह दंपति की बहू मोनिका के काफी नजदीक था। मोनिका का पति नेवी में नौकरी करता है।

पुलिस को जांच में यह भी पता लगा कि मोनिका के कहने पर सिकंदर सिंह ने साथी रणजीत सिंह निवासी गांव बरोगा बलंद थाना अमलोह और गुरप्रीत सिंह उर्फ काली निवासी बरोगा बलंद के साथ मिलकर बुजुर्ग दंपति की हत्या की है।

सास-ससुर से संबंध ठीक नहीं थे मोनिका के

murder of elderly couple: truth of murderer daughter in law

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को राजपुरा के नजदीक से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मोनिका के कहने पर दंपति के कत्ल को अंजाम देने की बात मान ली है। इनके पास से लूटे गए सोने, चांदी के गहने और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक भी बरामद कर ली गई हैं। बाद में मोनिका को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी ने बताया कि इस कत्ल व घर में लूट होने का कारण सिकंदर सिंह का मृतक दंपति की बहू के साथ संबंध, सिकंदर सिंह को घर में दाखिल होने के एक अन्य रास्ते का पता होना और मोनिका की ओर से सिकंदर सिंह को घर में पड़े गहनों के बारे में बताना पाया गया है। मोनिका के अपने सास-ससुर से संबंध ठीक नहीं थे। ससुर खेमचंद घर में सिकंदर सिंह के आने पर मोनिका से नाराज रहता था।

एसएसपी ने बताया कि वारदात 23 जनवरी की रात हुई थी। वारदात के बारे में मृतक दंपति के सगे-संबंधियों को 30 जनवरी को पता लगा था। 23 जनवरी की रात बुजुर्ग दंपति के घर के साथ वाले गोदाम की सीढ़ियों के रास्ते आरोपी छत से होते हुए घर में दाखिल हुए और दंपति को बांधने के बाद गला घोंट कर हत्या कर दी और घर से सोने व चांदी के गहने लूट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed