फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of couple in rohtak of Haryana

वैलेंटाइन डे पर दंपति की चाकू गोदकर हत्या, 6 साल पहले किया था अंतरजातीय प्रेम विवाह

Thu, 14 Feb 2019 09:29 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 14 Feb 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
Murder of couple in rohtak of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी स्थित नया पड़ाव मोहल्ले में छह साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले दंपती की मंगलवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सुबह दरवाजा खुला होने पर जब पड़ोसी महिला उनके घर पहुंची तो वारदात का खुलासा हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


 मौके से पुलिस ने चाकू का प्लास्टिक का खोल बरामद किया है। साथ ही गली में लगे सीसीटीवी में एक युवक कैद हुआ है। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार नया पड़ाव निवासी 30 वर्षीय अशोक जैन ने छह साल पहले आर्य नगर निवासी सोनिया से प्रेम विवाह किया था। दोनों नया पड़ाव में अपने पुश्तैनी मकान में रह रहे थे। 
विज्ञापन


अशोक की रेलवे रोड पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। बताया गया कि मंगलवार रात घर के अंदर ही सोनिया और अशोक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। अशोक के शरीर पर आठ जबकि सोनिया के शरीर पर चाकू से 20 वार किए गए। वारदात का पता बुधवार सुबह लगा। पड़ोसी महिला ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना पाते ही डीएसपी ताहिर हुसैर, झज्जर एफएसएल ईचार्ज डॉ. नीतू और शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दूसरी गली में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी गई तो सुबह पांच बजकर 43 मिनट पर एक युवक गली से भागता हुआ नजर आ रहा है। उक्त युवक के भी घटना में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में ऑनर किलिंग और प्रेम प्रसंग दोनों को ही पुलिस जोड़कर देख रही है। 

वारदात को नजदीकियों ने ही अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शवों का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।-ताहिर हुसैन, डीएसपी 


फिटनेस प्रोडक्ट भी बेचता था अशोक
पड़ोसियों ने बताया कि मोबाइल की दुकान के साथ-साथ अशोक घर पर ही फिटनेस प्रोडक्ट भी बेचता था। उसने घर के बाहर भी प्रोडक्ट बेचने संबंधी पोस्टर लगाया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed