{"_id":"5a2e85a04f1c1b6e468b9a98","slug":"murder-of-congress-mla-relative-punjab-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक के नाना की बेरहमी से हत्या, तेजधार हथियार से सिर पर किए वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस विधायक के नाना की बेरहमी से हत्या, तेजधार हथियार से सिर पर किए वार
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Tue, 12 Dec 2017 09:14 AM IST
Murder
- फोटो : Demo Pics
जीरा विधानसभा हलके के कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा के नजदीकी रिश्तेदार (पिता इंद्रजीत सिंह जीरा के चाचा ससुर व कुलबीर सिंह के नाना) की किसी ने तेजधार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। परिजनों को हत्या का उस समय पता चला, जब सुबह सोमवार चाय देने के लिए खेत में बने कमरे में गए। उधर, सूचना मिलते ही एसपी (डी) अजमेर सिंह बाठ पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। यह घटना गांव बूटे वाली में घटी।
जानकारी के अनुसार गुरबचन सिंह (78) पुत्र हीरा सिंह वासी बस्ती बूटे वाली, जो रविवार देर शाम घर से खाना खाकर घर थोड़ी दूर स्थित खेतों में बनी ढाणी पर गए थे। गुरबचन खेतों में बने कमरे में ही रात को सो गए और घर नहीं लौटे। जब सुबह तक गुरबचन घर नहीं लौटे तो बेटा बख्शीश सिंह सुबह लगभग 10 बजे के चाय देने खेत में गया तो देखा कि ढाणी में बने कमरे में खून से लथपथ उसके पिता की लाश फर्श पर पड़ी थी।
गुरबचन के सिर पर तेजधार हथियार से वार किए हुए थे, सिर का बुरा हाल था। इस संबंध में थाना सदर जीरा को सूचित किया। मौके पर एसपी (डी) अजमेर सिंह बाठ, डीएसपी जीरा देवदत शर्मा तथा थाना सदर प्रभारी जसबीर सिंह पन्नू ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। गुरबचन के मरने की खबर सुनकर गांव में शोक जताने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन