फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder Of A Woman In A village of Nangal

पंजाबः रुपयों के लेनदेन में पूर्व महिला पंच का कत्ल, कूड़े के ढेर पर मिला शव

Fri, 18 Oct 2019 12:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Murder Of A Woman In A village of Nangal
प्रतीकात्मक तस्वीर

गांव निक्कू नंगल में पैसों के लेनदेन के मामले में एक महिला की हत्या कर शव को बोरी में भरकर गांव में ही एक कूड़े के ढेर में फेंक दिया। वारदात के खुलासे से गांव में दहशत का माहौल है। नंगल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डीएसपी दविंदर सिंह ने नंगल थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि गांव निक्कू नंगल की 52 वर्षीय पूर्व पंच तारा रानी पत्नी सतपाल ने गांव की ही एक चांद नामक महिला से 12-13 हजार रुपये लेने थे। 
विज्ञापन


मृतका तारा रानी ने कई बार चांद के घर जाकर पैसे मांगे। लेकिन बार-बार पैसों के लिए तारीख ही दी गई। बुधवार को रात जब मृतका तारा रानी चांद के घर पैसे लेने गई तो वहां दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्से में आई चांद व उसके घर के दो रिश्तेदारों ने तारा रानी का चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। मामले की किसी को भनक न लगे, रातोंरात शव बोरी में डालकर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। 

डीएसपी ने कहा कि थाना प्रभारी नंगल सब इंसपेक्टर पवन चौधरी ने मामले की जांच की और शक की सुई जब चांद की ओर घूमी तो थाना प्रभारी ने चांद को जांच के लिए थाने में तलब किया। यहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


डीएसपी दविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसमें शामिल दो लोग फरार हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापा मारा जा रहा है। चांद को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसकी निशानदेही पर मृतक तारा रानी का शव व जेवरात बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed