फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of 4 young man and Burned in car: 3 arrested

कार में 4 कंकाल: खुल गई कत्ल के पीछे की कहानी

Mon, 05 Jan 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Updated Mon, 05 Jan 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
murder of 4 young man and Burned in car: 3 arrested

नजफगढ़ के चार युवकों की हत्या कर उनके शवों को बहादुरगढ़ के गांव ईस्सरहेड़ी लाकर कार के भीतर जला देने के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन


यहां से दो आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर और महिला आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि नजफगढ़ के गांव मितराऊ निवासी मनीष, संदीप, सुधीर और समसपुर निवासी दीपक की 31 दिसंबर की रात को हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने शवों को खुद बुर्द करने के लिए ईस्सरहेड़ी गांव लाकर कार में आग लगा दी थी।
विज्ञापन


एक जनवरी को गांव के लोगों ने देखा कि कार के भीतर कंकालनुमा दो शव पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली, तो डिग्गी से दो और शव बरामद हुए। कार की चेसिस नंबर से मृतकों की पहचान हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरगढ़ पुलिस ने इस मामले में मृतक मनीष के चचेरे भाई नरेंद्र के बयान पर गांव मितराऊ के निवासी रवींद्र उर्र्फ भोला के अलावा धमेंद्र, गोपाल, राहुल और दरियापुर निवासी चोटी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

murder of 4 young man and Burned in car: 3 arrested

पुलिस ने मामले में वांछित राहुल उर्फ काना, दीपक उर्फ दीपू और आरोपी धर्मेंद्र की मां कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। यहां से राहुल और दीपक को पांच दिन के पुलिस रिमांड और कृष्णा को जेल भेज दिया गया।

जिला पुलिस प्रवक्ता चमनलाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मनीष, संदीप, सुधीर और दीपक की हत्या मितराऊ गांव के एक ऑफिस में की गई थी। ये चारों 31 दिसंबर की रात अपने दोस्त भूपेश के घर से नया साल मना कर आ रहे थे। रास्ते में आरोपी पक्ष के एक युवक ने बातों में उलझाकर इन चारों को रोक लिया।

कुछ ही क्षणों में चारों को पिस्तौल के बल पर उनकी कार समेत रवींद्र के ऑफिस के अंदर ले गए और गोलियां मारकर चारों की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद चारों के शवों को संदीप की कार में डाला। दो शव कार की डिग्गी में और दो गाड़ी की पिछली सीट पर डाले गए। इसके बाद हत्यारों ने गांव ईस्सरहेड़ी के पास जंगल में शवों समेत गाड़ी में आग लगा दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कृष्णा ने ऑफिस में फैले खून को साफ किया था। उसका बेटा धर्मेंद्र भी इस मामले में आरोपी है। फरार आरोपी रवींद्र के खिलाफ दिल्ली-हरियाणा के थानों में 15, गोपाल पर दस और धर्मेंद्र पर तीन जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। वारदात में दस से अधिक लोगों के शामिल होने का अंदेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed