फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder mistry: murder of son in law

बेटी की लव मैरिज से नाराज थे, करवा दी दामाद की हत्या

Sat, 28 Jun 2014 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Jun 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
murder mistry: murder of son in law

धनास के जंगलों में मिले युवक के शव के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार रवि की हत्या ससुराल वालों ने की है।

विज्ञापन


एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल के मुताबिक सेक्टर-49 सी निवासी नरेश कुमार और रेखा की बेटी ने तीन माह पहले सेक्टर-49 निवासी रवि से लव मैरिज की थी। इस बात से उसके माता पिता खासे नाराज थे।
विज्ञापन


दरअसल वह अपने बड़े दामाद के भाई आशु से अपनी बेटी से विवाह करवाना चाहते थे। लव मैरिज से नाराज माता-पिता ने आशु के साथ मिलकर हत्या का षड़यंत्र रचा। इसके लिए उन्होंने दो लोगों को सुपारी थी। इसमें मलोया निवासी एक आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक होने पर पुलिस ने सास-ससुर और आशु को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, इन तीनों ने और दो अन्य फरार आरोपियों की मदद से ऑटो में रवि की हत्या की। स्कूटर के कलच के तार से गला दबाकर हत्या की और शव को 22 जून को धनास के जंगल में फेंक दिया था, पुलिस को यह शव 24 जून को मिला था।

हत्या के बाद 23 जून को युवक के ससुर ने सेक्टर-49 पुलिस चौकी में रवि की गुमुशुदगी भी दर्ज करवा दी थी। रवि को पेट दर्द की शिकायत थी।

सास और ससुर ही रवि को डाक्टर के पास लेकर गए थे। वापस आते हुए उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दो आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed