{"_id":"cb27a8467b8eae6ea21103d2b3fc40b7","slug":"murder-in-panipat-jam-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या पर भड़के ग्रामीण, हाईवे पर जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या पर भड़के ग्रामीण, हाईवे पर जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, इसराना(पानीपत)
Updated Mon, 05 May 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल गेट हाईवे पेट्रोलिंग के चालक की संदिग्ध मौत पर उसके परिजनों और ग्रामीणों ने पानीपत-रोहतक हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
वह मृतक के दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। थाना प्रभारी के समझाने पर ग्रामीण नहीं माने। इसके बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी राजबीर हुड्डा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब सवा घंटे तक हाईवे पर जाम रहा, जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गईं।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि जौंधन खुर्द निवासी भूपेंद्र सिंह (26) का शव रविवार शाम को नौल्था-ब्राह्मण माजरा रोड पर एक रजवाहे में पड़ा मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल में भेज दिया था। सोमवार सुबह ग्रामीण कार्रवाई के लिए इसराना थाना पहुंच गए।
ग्रामीण पुलिस पर सही ढंग से कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एनसी कॉलेज के पास जौंधन गेट पर पहुंचकर हाईवे जाम कर दिया।
पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को दोस्तों ने फोनकर बुलाया और उसकी हत्या कर शव को रजवाहे में फेंक दिया।