{"_id":"59160ffc4f1c1b79708507bc","slug":"murder-in-morni","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चाकू से ताबड़तोड़ 25 बार वार कर रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी का मर्डर, कई बड़े सवाल बरकरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू से ताबड़तोड़ 25 बार वार कर रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी का मर्डर, कई बड़े सवाल बरकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 13 May 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
चाकुओं से गोद कर महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में वीरवार को देर रात आर्मी के रिटायर्ड सूबेदार संदीप की पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। संदीप की पत्नी रीना (टीचर) की चाकुओं से 25 बार वार कर हत्या की गई है। इस वारदात में पुलिस को किसी नजदीकी का हाथ होने का शक है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स सहित तमाम पहलुओं की जांच में जुटी है।
जिस कार में महिला टीचर की हत्या की गई, उससे पुलिस को कुछ दस्तावेज और दो खुखरी भी बरामद हुई है। हत्या के बाद बदमाश महिला के मोबाइल का सिम भी निकाल ले गया है। ताकि आरोपी का सुराग न लग सके। पुलिस इन सवालों के जवाब ढूंढने में जुटी है। उधर, मृतका के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसे मोर्चरी में रखा गया है।
ढकौली में रहने महिला के पति संदीप के अनुसार वह दोनों मूलरूप से हिमाचल स्थित धर्मशाला के रहने वाले हैं। वीरवार रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी रीना पुण छोटे बेटे पुरू के साथ सेक्टर-20 की मार्केट में बर्गर दिलाने के लिए गई। बेटा दुकान में बर्गर लेने गया। इधर, मां गाड़ी में इंतजार कर रही थी। लेकिन बेटे के पहुंचने से पहले कार सहित महिला वहां से लापता हो गई।
विज्ञापन
इस वारदात के तुरंत बाद बेटे ने पापा को फोन किया, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था। इसी दौरान उन्होंने अपनी मम्मी के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। हारकर आखिरकार चंडीगढ़ में रहने वाले अपने रिश्तेदार को फोन किया, जिसके बाद उन्होंने भी महिला को तलाशने की कोशिश की।
बता दें कि वीरवार को रात के वक्त करीब 11.15 बजे मोरनी रोड पर बंदर घाटी के पास गुजरात नंबर की सिलेरियो कार में खून से लथपथ महिला मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सेक्टर-छह के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान डॉक्टरों ने

पति को सुबह मिली मौत की सूचना
इसी कार में मिली थी महिला की खून से लथपथ बॉडी
- फोटो : अमर उजाला
महिला के पति संदीप ने बताया कि वह गोरखा राइफल्स से बतौर सूबेदार पिछले साल ही रिटायर हुआ है। इसके बाद बद्दी की एक सिक्योरिटी कंपनी में मैनेजर के तौर पर कार्यरत है। संदीप ने बताया कि वारदात के दिन भी वह बद्दी में था। उन्हें पत्नी की मौत की खबर सुबह मिली।
उन्होंने बताया कि वीरवार को उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था, जिसे चार्जिंग के लिए लगाया था। बाद में स्विच ऑन करना याद नहीं रहा। नतीजतन पूरी रात अपनी पत्नी की मौत से बेखबर रहे। रोते हुए उन्होंने कहा कि फौज में 28 वर्ष की नौकरी का मुझे यही हासिल हुआ, आखिरकार मैंने किसी का क्या बिगाड़ा था। किसी से रंजिश होने के बारे में पूछने पर उन्होंने इंकार किया है।
मम्मी के साथ बर्गर लेने के लिए गया था बेटा
संदीप ने बताया कि वीरवार रात करीब नौ बजे उन्होंने अपने घर पर बात की थी। इस दौरान बेटे ने बताया कि बर्गर लेने के लिए अपनी मम्मी के साथ सेक्टर-20 की मार्केट जाना है। लेकिन जैसे ही इस वारदात की सूचना मिली, बद्दी से सीधे अपनी स्कूटी से पंचकूला के लिए रवाना हो गए।
चंडीमंदिर के स्कूल में टीचर थी रीना
रीना, चंडीमंदिर के शौर्य पब्लिक स्कूल में टीचर के तौर पर कार्यरत थीं। वीरवार को वारदात से पहले रीना अपने स्कूल से लौटी ही थीं। उनके दोनों बेटे हिमाचल में पढ़ाई करते हैं जो परीक्षा के बाद यहां आए हुए हैं।
इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटनास्थल से बरामद हुए सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। इस सिलसिले में सभी करीबियों से पूछताछ भी की गई, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
-मोहित हांडा, आईपीएस