{"_id":"58ac99db4f1c1b9e1cb23301","slug":"murder-in-banur-mohali-city-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद, झगड़े में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेहड़ी खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद, झगड़े में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़(मोहाली)
Updated Wed, 22 Feb 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
झगड़े में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनूड़ के गांव नडियाली में छोले-कुल्चे की रेहड़ी को लेकर दो युवकों और गुरमेल सिंह नाम के व्यक्ति में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद गुस्से में आए गुरमेल सिंह के तीन लड़के और साथियों ने 24 वर्षीय जगदीश कुमार और उस के साथी रिंकू पर हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए।
घायलों को परिवार वालों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां सोमवार रात जगदीश कुमार की मौत हो गई, रिंकू की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता अमीर चंद के बयानों पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि 19 फरवरी की शाम करीब 7.30 बजे जगदीश कुमार और रिंकू गांव में स्थित रेहड़ी से कुल्चे खा रहे थे। फिर वहा गांव निवासी गुरमेल सिंह बाइक से पहुंचा और कुल्चे की रेहड़ी को आगे करने के लिए कहां।
इस बीच गुरमेल सिंह की जगदीश कुमार और रिंकू से किसी बात के लेकर विवाद हो गया। इसकी शिकायत थाने में दी। पुलिस पार्टी को देख कर जगदीश कुमार और रिंकू दौड़ कर खेतों में छिप गए। फिर रात को गुरमेल सिंह के तीन बेटों ने उन दोनों पर हमला बोल दिया। पुलिस ने हरमेस सिंह, कुलदीप सिंह, काका सिंह, चरनजीत सिंह, चरन सिंह, कृष्ण सिंह, भिंदर सिंह, गोल्डी पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ती है तब तक थाने के बाहर धरना दिया जाएगा।