फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder: dead body found in car

कार में खून से लथपथ मिला युवक का शव

Wed, 01 Oct 2014 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 01 Oct 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
murder: dead body found in car

थाना मेहरबान के इलाके में नूरवाला रोड पर बुधवार की सुबह एक खड़ी कार में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान थाना कूमक लां के गांव भूमा खुर्द निवासी सुखपाल (40) के तौर पर हुई है।

थाना मेहरबान के प्रभारी राजेश ठाकुर का कहना है कि सुखपाल ऑयल टैंकर चलाने का काम करता था। मंगलवार शाम उसने अपनी पत्नी को फोन कर कहा कि वह किसी व्यक्ति को भेज रहा है, उसे कार दे देना। फिर उसने रात को घर आने की बात की थी।
विज्ञापन


रात भर वह घर नहीं लौटा तो परिवार को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी। सुबह आठ बजे के बाद उनको पुलिस ने एक कार में अज्ञात शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंच कर शव की जांच की तो शरीर पर तेजधार हथियार से कई जगह वार किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जेब से मिले कागजात के आधार पर ही उसकी पहचान कर परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही हत्या का सही खुलासा हो पाएगा।


पुलिस प्राथमिक जांच में इसे आपसी रंजिश का मामला मान रही है, लूट का नहीं। तर्क है कि यदि हमलावरों की नीयत लूट की रही होती तो वे कार भी साथ ले जा सकते थे। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed