{"_id":"0d0476d0ab332afdc37c40233587033a","slug":"murder-case-of-indian-bank-atm-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, क्या था एटीएम गार्ड के कत्ल का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानिए, क्या था एटीएम गार्ड के कत्ल का राज
अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 17 Dec 2013 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने 9 नवंबर की रात को हुई डेराबस्सी में बरवाला रोड स्थित इंडियन बैंक के गार्ड आलम खान की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है।
एटीएम लूट का विरोध करने पर दो युवकों ने गार्ड की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक नशा करने के आदि हैं।
इससे पहले वे घरों और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर चुके हैं। पुलिस के सामने उन्होंने खरड़ में एक घर से चोरी करने की बात कबूल की है।
एसएसपी इंदर मोहन सिंह भट्टी ने मंगलवार को बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए एसपी-डी बलविंदर सिंह की अगुवाई में स्पेशल टीम बनाई गई थी।
इसमें सीआईए इंचार्ज गुरविंदर सिंह को शामिल किया गया था। टीम ने तफ्तीश के दौरान डेराबस्सी में खेड़ी गुजरा रोड पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इनकी पहचान फैजाबाद (यूपी) निवासी अनिरुद्ध कुमार तिवारी उर्फ जिगरा उर्फ सोनू और रोपड़ निवासी राज कुमार उर्फ राजा के रूप में हुई है।
दोनों आजकल मलोया में रहते थे। दोनों जिस बाइक पर जा रहे थे, वह भी चंडीगढ़ से चुराई हुई थी। चंडीगढ़ के सेक्टर-39 थाने में इसका पर्चा दर्ज है।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई किरच और कटर बरामद किए हैं।
गार्ड ने मचा दिया था शोर
एसएसपी भट्टी के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि जब वे एटीएम लूटने गए तो गार्ड ने उनका विरोध किया और शोर मचाने लगा।
दोनों ने उस पर किरच से कई वार किए और लहूलुहान हालत में साथ की गली में फेंक दिया। एटीएम तोड़ते समय उनका हाथ अलार्म पर लग गया और अलार्म बजने लगा। इस कारण उन्हें मौके से भागना पड़ा।