फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder, boy murder, life imprisonment to murderer, bablu gupta murder, chandigarh murder, chandigarh

युवक को रंजिशन गोद दिया था चाकुओं से, हत्यारे को उम्रकैद

Fri, 22 Jul 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jul 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
murder, boy murder, life imprisonment to murderer, bablu gupta murder, chandigarh murder, chandigarh
हत्या - फोटो : Getty
रंजिशन युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने के दोषी इंदिरा कॉलोनी निवासी बबलू गुप्ता (29 वर्ष) को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। बबलू मूलरूप से गुलजारबाग, पटना बिहार का रहने वाला है। घटना पिछले साल 4 मई की है। इंदिरा कॉलोनी निवासी सरोज देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसके पड़ोस में रहने वाला बबलू कई दिन से उनके घर के चक्कर काट रहा था। इस पर 3 मई को उसके बड़े बेटे शिवनाथ ने उससे इसका कारण पूछा और दोबारा ऐसा न करने को कहा। आरोप के अनुसार इस पर बबलू शिवनाथ से उलझ गया और गाली-गलौज करने लगा। इस पर शिवनाथ ने बबलू को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन


उस दिन गुस्से में बबलू वहां से चला गया और जाते-जाते शिवनाथ को जान से मारने की धमकी दे गया। 4 मई को सरोज देवी बेटे शिवनाथ के साथ काम से जा रहीं थी। रास्ते में इंफोसिस की बिल्डिंग के पास शिवनाथ बाथरूम करने के लिए रुका। इसी दौरान बबलू वहां आया और शिवनाथ की छाती में चाकू से कई वार कर दिए। शिवनाथ वहीं गिर गया। सरोज देवी ने फौरन लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी और बेटे को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां शिवनाथ ने दम तोड़ दिया। इसके बाद बबलू के खिलाफ मनीमाजरा थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed