फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   mumbai bomb blast accused terrorist arrested with drugs in phagwara of punjab

मुंबई बम धमाके का दोषी आतंकी फगवाड़ा में स्मैक के साथ गिरफ्तार

Thu, 18 Aug 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Aug 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
mumbai bomb blast accused terrorist arrested with drugs in phagwara of punjab
mumbai bomb blast
1991 में मुंबई के कल्याण स्टेशन पर बम धमाके के दोषी आतंकी को पंजाब पुलिस ने फगवाड़ा से 300 ग्राम स्मैक सहित पकड़ा।
विज्ञापन


आतंकी रविंदर सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ सरवण सिंह निवासी सैदपुर, थाना पट्टी, जिला तरनतारन को महेड़ू के पास से गिरफ्तार किया गया। मुंबई की अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। रविंदर सिंह 2007 में जेल से छुट्टी पर आया पर घर आया, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा और अपना नाम बदलकर तरनतारन में रहने लगा। पुलिस अधीक्षक जसबीर सिंह राय ने बताया कि मुंबई पुलिस को सूचना दे दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डीएसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों और सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर पाल सिंह की अगुवाई में रविंदर सिंह को महेड़ू के नजदीक 300 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि वह पहले अपनी पहचान छिपा रहा था, लेकिन पूछताछ में असली नाम रविंदर सिंह तस्दीक हुआ। वह पहले अपना नाम सरवण सिंह निवासी शोरो, जिला तरनतारन बता रहा था। रविंदर सिंह का नाम आतंकवाद से जुड़ा रहा है। 
विज्ञापन


रविंदर का नाम प्रधान सिंह निवासी भुच्चर, निशान सिंह निवासी मेहंदीपुर के आतंकियों से भी जुड़ा रहा है। इन लोगों ने 1991 में मुंबई के कल्याण स्टेशन पर बम धमाका किया था। इसी मामले में रविंदर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। 2007 में जेल से छुट्टी लेकर आने के बाद उसने पहचान बदलकर अपना नाम सरवण सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी शोरो जिला तरनतारन रख लिया और छिपकर यहीं रहने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed