{"_id":"59b7d7744f1c1beb7f8b64c7","slug":"muktsar-man-killed-little-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी के चरित्र पर उठाई अंगुली तो भाई ने ले ली भाई की जान, सुंआ घोंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी के चरित्र पर उठाई अंगुली तो भाई ने ले ली भाई की जान, सुंआ घोंपा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Tue, 12 Sep 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
भाई ने ले ली भाई की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाभी के चरित्र पर संदेह करने पर बड़ा भाई छोटे की जान का दुश्मन बन गया। पहले आपस में झगड़ा किया, फिर सुंआ घोंपकर हत्या कर दी। घटना पंजाब के मुक्तसर की है। ने छोटे भाई की हत्या कर दी। गोनियाना रोड स्थित सफेदे वाली बस्ती में भाभी के चरित्र पर संदेह करने पर बड़े ने छोटे भाई की हत्या कर दी। मृतक की पहचान जोरा सिंह के तौर पर हुई है।
थाना सिटी पुलिस ने जोरा के सबसे बड़े भाई कुलदीप सिंह के बयान पर गुरदीप सिंह, उसकी पत्नी किरण और साली रेखा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गोनियाना रोड पर सफेदे वाली बस्ती में रहने वाला जोरा सिंह अपनी भाभी किरण के चरित्र पर संदेह करता था। वह अक्सर अपने बड़े भाई गुरदीप को नियंत्रण में रखने की बातें कहता था।
इस वजह से अक्सर घर में झगड़ा हुआ रहता था। सोमवार रात भी जब जोरा सिंह ने अपने भाई गुरदीप के सामने भाभी के चरित्र पर सवाल किए तो दोनों भाइयों में बहस हो गई। घर में किरण की बहन रेखा भी आई थी। उन दोनों ने गुरदीप को उकसाया, जिससे बहस हाथापाई तक जा पहुंची।
विज्ञापन
गुस्साए गुरदीप ने अपने घर में जूती बनाने वाले सूए से छोटे भाई जोरा सिंह की छाती पर वार कर दिया। इससे जोरा सिंह गंभीर जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, मगर वहां उसने दम तोड़ दिया। थाना सिटी प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।