फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mukhtar Ansari sent to Ropar Jail of Punjab

कार्रवाईः बाहुबली मुख्तार अंसारी का फिर बदला ठिकाना, अब नया पता होगा पंजाब की रोपड़ जेल

Fri, 25 Jan 2019 09:28 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 25 Jan 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari sent to Ropar Jail of Punjab
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का ठिकाना बदल गया है। मुख्तार अब पंजाब की जेल में रहेगा। करोड़ों रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में मुख्तार अंसारी को मोहाली पुलिस उत्तर प्रदेश से लेकर आई थी। गुरुवार को मीडिया की नजरों से बचाकर कड़ी सुरक्षा में मुख्तार अंसारी को मोहाली की अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


 इस दौरान अदालत ने आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर रोपड़ जेल भेजने के आदेश दिए। आरोपी मुख्तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा में रोपड़ जेल भेज दिया गया।  गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब पुलिस आरोपी मुख्तार अंसारी को लेकर अदालत पहुंच गई थी। इस दौरान सुरक्षा पहरा काफी मजबूत था। बाद में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की पुष्टि की। 
विज्ञापन


इस मामले में बरती जा रही गोपनीयता के बारे में एसएसपी ने कहा कि अंसारी को कई धमकियां मिल चुकी हैं। साथ ही उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की तरफ से गोपनीयता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि अंसारी को यूपी की बांदा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाते समय वहां पर मोहाली पुलिस ने लिखकर दिया था कि मुख्तार की सुरक्षा की जिम्मेदारी मोहाली पुलिस की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mukhtar Ansari sent to Ropar Jail of Punjab
mukhtar ansari - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि अंसारी को अदालत ले जाते समय कंमाडो सुरक्षा दी गई। एंबुलेंस भी साथ रखी गई थी। बता दें कि सेक्टर-70 के एक रियल एस्टेट कारोबारी ने मटौर पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे किसी ने मुख्तार अंसारी का नाम लेकर तीन बार कॉल की थी। कॉल करने वाले ने उससे दस करोड़ की रंगदारी मांगी थी। साथ ही कहा था कि अगर रंगदारी नहीं दी तो उसे अपनी जान गंवानी पड़ेगी। 

हालांकि पुलिस सूत्रों की मानें तो अंसारी ने पूछताछ में कहा है कि किसी ने उसके नाम का इस्तेमाल किया। उसने किसी को भी रंगदारी के लिए कॉल नहीं की थी। हालांकि पुलिस ने मामले को मजबूत करने के लिए उसके वायस सैंपल लिए है। पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में सबकुछ साफ हो जाएगा। उधर, एफआईआर में मुख्तार अंसारी का नाम लिखा है। शिकायकर्ता का कहना है कि उसे मुख्तार ने ही धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed