{"_id":"bad23ea0229b90107bf36188d6e60333","slug":"muder-of-younger","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारकर युवक को फेंक दिया धनास के जंगल में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारकर युवक को फेंक दिया धनास के जंगल में
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Jan 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारे युवक को मारकर सड़क किनारे फेंक गए।
युवक का शव सुबह डड्डूमाजरा से धनास जाने वाली रोड पर मिला। युवक के पेट और गले पर चोट के निशान थे। सेक्टर 24 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक डड्डूमाजरा से धनास जाने वाली रोड के किनारे बने जंगल में युवक का शव देख राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाने में दी। सूचना मिलते ही एसएसपी सुखचैन गिल ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआइना किया। छानबीन के दौरान युवक के पेट और गले पर चोट के निशान मिले हैं। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धनास कॉलोनी में रहता था युवक
पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त धनास कॉलोनी निवासी देसराज के रूप में हुई है। देसराज तीन दिन से घर से लापता था, उसकी गुमशुदगी की शिकायत उसके परिजनों ने सेक्टर 24 थाने में करवा रखी थी। देसराज पलंबर का काम करता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।