फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP's nephew Arrest in Sexual harassment case in Patiala

दुष्कर्म के केस में सांसद चंदूमाजरा का भांजा गिरफ्तार, अकालियों ने थाने का किया घेराव

Fri, 11 Jan 2019 12:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
MP's nephew Arrest in Sexual harassment case in Patiala
सांकेतिक तस्वीर

सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के भांजे हरविंदर सिंह हरपालपुर को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हरविंदर के खिलाफ कुछ दिन पहले घन्नौर की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया था। इस केस में दो लोग और नामजद हैं। हरविंदर की गिरफ्तारी के खिलाफ अकालियों ने घन्नौर थाने का घेराव करके नारेबाजी की और इसे कैप्टन सरकार की ज्यादती बताया। 

विज्ञापन


पंजाब खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन हरविंदर सिंह हरपालपुर समेत दो अन्य के खिलाफ दो नवंबर को घन्नौर थाने में दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया गया था। एक 40 साल की महिला ने दुष्कर्म करने व धोखा देने के आरोप लगाए थे। केस दर्ज होने के बाद महिला ने हरविंदर सिंह पर उसे व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए थे। पुलिस का कहना है कि हरविंदर सिंह ने खुद को बेगुनाह बताते हुए मामले की जांच के लिए उच्चाधिकारियों को आवेदन दिया था। 

विज्ञापन

MP's nephew Arrest in Sexual harassment case in Patiala
सांकेतिक तस्वीर

बाद में उसने खुद ही जांच में सहयोग नहीं किया। पुलिस ने तो उसे अपना पक्ष रखने का पूरा समय दिया था। महिला का आरोप था कि वह पढ़-लिख नहीं सकती और पति की मौत के बाद वह पति के नाम वाली 13 बीघा जमीन अपने नाम कराना चाहती थी। एक गांव के पूर्व सरपंच जसवीर सिंह व हरविंदर सिंह ने जमीन उसके नाम करने के लिए उसका अंगूठा लगवाया था।

 जब उसने कागजों पर अंगूठा लगा दिया, तो दोनों ने उसको कहा कि पहले वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए, तो ही उसका काम करेंगे। जब उसने इनकार किया, तो उन्होंने जमीन के कागज देने से इनकार कर दिया। बाद में महिला को मजबूरी में उन दोनों के साथ संबंध बनाने पड़े। 

अकालियों ने घन्नौर थाने के आगे लगाया धरना
हरपालपुर की गिरफ्तारी के विरोध में अकालियों ने सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा व सन्नौर से अकाली विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा की अगुवाई में घन्नौर थाने का घेराव करके प्रदर्शन किया। उन्होंने हरविंदर सिंह की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया। पुलिस पर धक्केशाही व झूठे पर्चे दर्ज करने के आरोप लगाए। उधर थाना इंचार्ज ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया गया था और जांच में सहयोग न मिलने के कारण गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed