{"_id":"b906f1808d7b1b7e5095bbabd0379933","slug":"mother-of-two-child-escaped-with-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं भाया पति का प्यार दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं भाया पति का प्यार दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार
अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 01 Jan 2014 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्लांपुर थाना के तहत आते गांव निवासी एक 23 वर्षीय विवाहिता गांव के ही निवासी अपने प्रेमी के साथ भाग गई।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति की शिकायत पर गांव के ही 15 वर्षीय गुरप्रीत सिंह, उसकी मां कृष्णा देवी, भाई रामेश कुमार, दोस्त तरसेम व प्रवीण कुमार के खिलाफ विवाह का झांसा देकर भगाने व चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि गांव के जगदीश राम ने बयान दर्ज करवाए हैं। इसमें उसने बताया कि उसका विवाह पांच वर्ष ममता के साथ हुआ था।
उसकी दो बेटियां भी हैं। 30 दिसंबर को वह दोपहर बाद घर में कह कर गई कि वह दवा लेने जा रही है लेकिन वापस नही आई जब वह शाम को घर पर पहुंचा तो उसने देखा कि घर में मौजूद दस हजार रुपये नगदी व गहने भी गायब थे।
विज्ञापन
पता लगा कि आरोपी गुरप्रीत से उसके प्रेम संबंध चल रहे थे जो उसे विवाह का झांसा देकर अपने साथ भगा कर ले गया।
इस मामले में आरोपी युवक की मां, भाई व दोस्तों ने उनका साथ दिया। पुलिस ने उनके विरूद्ध भी मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन