फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother murdered a seven year old girl in Amritsar of Punjab

मां ने सात साल की बेटी को जगाया फिर गला रेत दिया, शव को लगाई आग

Tue, 22 Sep 2020 06:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Sep 2020 06:11 PM IST
सार

  • घर के आंगन में की लाश जलाने की कोशिश, नाकाम होने पर अधजला शव तालाब में फेंका 
  • पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, आरोपी मां को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Mother murdered a seven year old girl in Amritsar of Punjab
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर से एक दिल दहला देने वाली खबर है। यहां के ऐतिहासिक कस्बा श्री राम तीर्थ में एक ग्रंथी सिंह की पत्नी ने अपनी ही सात साल की बच्ची अर्शदीप की दातर से गर्दन पर हमलाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने शव को घर में जलाने की कोशिश की। इसके बाद आधी रात को अधजली लाश को बोरी में डालकर गांव के नजदीक छप्पड़ (तालाब) में फेंक दिया। पुलिस ने महिला हरप्रीत कौर (28) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चौकी राम तीर्थ ने हरप्रीत के पति ग्रंथी सिंह गुरप्रीत की शिकायत पर मामला दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन


चौकी इंचार्ज गुरविंदर कौर ने बताया कि हरप्रीत कौर के पति ने मंगलवार सुबह बताया कि उसकी पत्नी ने सबसे छोटी बेटी की दातर मारकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को घर में जलाकर सुबूत मिटाने की कोशिश की। जब लाश पूरी तरह नहीं जली तो अधजली लाश को बोरी में डालकर छप्पड़ में फेंक दिया। 
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर पुलिस ने छप्पड़ से लाश बरामद कर हरप्रीत कौर को घर से गिरफ्तार कर लिया। हरप्रीत के चार बच्चे हैं। तीन बेटियां और एक बेटा। अर्शदीप सबसे छोटी थी। जिस समय हरप्रीत ने वारदात को अंजाम दिया उस समय उसका पति गुरप्रीत सिंह गुरुद्वारा बाबा जागो शहीद में रात की सेवा के लिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की हत्या के बाद सदमे में भाई-बहन
अर्शदीप अपनी बहनों और भाई के साथ सो रही थी। हरप्रीत ने उसे उठाया और बाहर बरामदे में ले गई। अर्शदीप अभी नींद में ही थी तभी मां ने उसकी गर्दन पर दातर मार उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस का कहना है कि गर्दन पर हुए तेज हमले के कारण खून के छींटे दीवार पर भी पड़ गए थे। छोटी बहन की हत्या के बाद बाकी बच्चे सहमे हुए हैं।  

   
मायके वाले कर रहे मानसिक संतुलन ठीक न होने का दावा
चौकी इंचार्ज गुरविंदर कौर के अनुसार हरप्रीत कौर के मायके के सदस्य उसका मानसिक संतुलन ठीक न होने का दावा कर रहे हैं। पुलिस तफ्तीश में ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। उसने बेटी की हत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed