{"_id":"570505d84f1c1bdc51c8117a","slug":"mother-murder-tarantaran-murder-amritsar-murder-punjab-murder-crime-murder-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में नशे के लिए पैसे न देने पर विधवा मां को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरनतारन में नशे के लिए पैसे न देने पर विधवा मां को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
नशे के लिए पैसे न देने पर युवक ने अपनी विधवा मां को ही तेजधार दातर से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। वारदात, पंजाब के तरनतारन में हुई। वजह बस इतनी थी कि नशे की पूर्ति के लिए उसने अपने बेटे को पैसे देने से इंकार किया था। गुरु रामदास कॉलोनी पट्टी निवासी सुखदेव सिंह की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी हैं। उसकी विधवा मंजीत कौर (45) सिविल अस्पताल पट्टी में दर्जा चार कर्मचारी की नौकरी करके घर चलाती हैं।
मंजीत कौर के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नशे के कारोबार कारण जेल में बंद हैं। छोटा बेटा तनवीर सिंह उर्फ तन्नू (19) चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के साथ-साथनशे का आदी हो गया। मंजीत कौर ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया। मंजीत कौर की सास वीर कौर पत्नी माहन सिंह मंगलवार को घर से बाहर गईं थी कि इतने में तन्नू ने अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांगे।
मां के इंकार करने पर तन्नू ने लोहे के तेजधार दातर से हमला पर हमला कर दिया। हमले में मंजीत कौर पटक जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। घटना की खबर मिलते ही डीएसपी दविंदर सिंह संधू, थाना पट्टी प्रभारी राजविंदर कौर बाजवा मौके पर पहुंचे और मृतका का शव कब्जे में लेकर आरोपी तन्नू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।