{"_id":"5707d62c4f1c1b0168c810d0","slug":"mother-murder-lady-murder-tarantaran-murder-jalandhar-murder-punjab-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हां, मैंने मारा अपनी मां को, प्लीज मुझे फांसी लगा दो’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘हां, मैंने मारा अपनी मां को, प्लीज मुझे फांसी लगा दो’
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
Updated Fri, 08 Apr 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
तनाव
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हां, मैंने ही अपनी मां की हत्या की है, मुझे फांसी पर लटका दो, मैं समाज का ही नहीं उस मां का भी गुनाहगार हूं जिसने मुझे जीवन दिया, लेकिन मैंने उसे सुख के बजाय मौत दे दी’। यह कहना है गुरु रामदास कॉलोनी पट्टी निवासी तनवीर सिंह उर्फ तन्नू का। तन्नू मंगलवार को अपनी विधवा मां मंजीत कौर के सिर में तेजधार दातर से हमला करके उसे मौत के घाट उतारकर फरार हो गया था।
इस बाबत थाना पट्टी की पुलिस द्वारा मृतका की सास वीर कौर के बयानों पर तन्नू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजविंदर कौर बाजवा को सूचना मिली कि अपनी मां की हत्या करने वाला आरोपी युवक क्षेत्र में घूम रहा है। इस पर पुलिस ने पट्टी शहर के रोही पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध हालत में घूमते हुए काबू कर लिया। प्रथम पूछताछ दौरान तन्नू ने अपनी मां की हत्या करने में प्रयोग किया लोहे का दातर बरामद करवाया।
आरोपी को सायं पट्टी स्थित केएस धालीवाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत द्वारा आरोपी को चौदह दिन के लिए न्यायिक हिरासत में लिया गया। बाजवा ने बताया कि प्रथम पूछताछ में आरोपी ने माना कि वे नशे का आदी हो गया था और विधवा मां उसे बुरी संगत से मना करती थी। मंगलवार को जब वीर कौर बाजार में किसी काम लिए गई तो तन्नू ने अपनी मां से नशे की पूर्ति के लिए पैसे मांगे। मंजीत कौर ने जब पैसे देने से इंकार किया तो उसने गुस्से में आकर लोहे के दातर से अपनी मां के सिर पर सात प्रहार किए।