फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother Killed Son due to Illegal Relationship

खुलासाः दुबई में पिता को मां के संबंधों के बारे में बताने वाला था बेटा, मां ने लगा दिया ठिकाने

Sat, 26 Sep 2020 10:04 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 26 Sep 2020 10:04 AM IST
सार

  • संबंधों का पता चलने पर मां ने की 13 साल के बेटे की हत्या
  • खेतों में ले जाकर पहले सल्फास खिलाई, फिर सिर पर ईंट मारी

विज्ञापन
Mother Killed Son due to Illegal Relationship
हत्यारोपी मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब एक सप्ताह पहले आदमपुर के पधियाना में 13 साल के किशोर की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए उसकी मां को गिरफ्तार किया है। मां ने बेटे की हत्या इसलिए की, क्योंकि उसे मां के किसी अन्य से संबंधों के बारे में पता चल गया था और वह इस करतूत को दुबई में रह रहे अपने पिता को बताने जा रहा था। बेटा अपनी जुबान खोलता कि इससे पहले मां ने उसकी जुबान हमेशा के लिए बंद कर दी।
विज्ञापन


थाना आदमपुर पुलिस ने जांच के बाद मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। आदमपुर थाना प्रमुख गुरिंदर सिंह नागरा ने बताया कि 17 सितंबर को उन्हें सूचना मिली थी कि गांव पधियाना में एक 13 साल के बच्चे का शव खेतों में पड़ा है। पुलिस पहुंची तो देखा कि बच्चे के मुंह से झाग निकल रहा था। उसके सिर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


पुलिस जांच में बच्चे के दादा त्रिलोचन सिंह ने बताया कि उनका बेटा अमरप्रीत सिंह दुबई में रहता है, जबकि बहू गुरमीत कौर अपने बच्चों के साथ गांव में ही अलग घर में रहती है। उसका चाल-चलन ठीक नहीं है और घर में कई लोग आते जाते हैं। 13 साल के पोते इंदरजीत ने भी उन्हें बताया था कि घर में बाहर के लोग आते रहते हैं जिनका चरित्र ठीक नहीं है और उसे अपनी मां के बारे में कई जानकारियां मिली हैं, इस बारे में वह अपने पिता को बता देगा। पुलिस ने जब गुरमीत से गहनता से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गुरमीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे इंदरजीत की खेत में ले जाकर हत्या की है। बच्चे को पहले सल्फास की गोली खिलाई और बाद में सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। गुरमीत कौर पहले दिन से ही पुलिस को भटकाने की कोशिश कर रही थी। बेटे का शव मिलने पर भी उसने काफी ड्रामा किया और शोर मचाया था। पुलिस की जांच भटक भी गई थी, लेकिन पुख्ता सबूत मिलने के बाद गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed