फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mother killed six years old son harry in bathinda of punjab

दिल दहला देने वाली घटना, 6 साल के बेटे की कातिल बनी मां...मुंह में कपड़ा ठूंसा और 14 वार

Tue, 03 Jul 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Tue, 03 Jul 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
mother killed six years old son harry in bathinda of punjab
बठिंडा में बेटे की हत्या
दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां अपने ही 6 साल के मासूम बेटे की कातिल बन गई। मुंह में कपड़ा ठूंसा और एक के बाद एक 14 वार किए। वारदात पंजाब के बठिंडा में अंजाम दी गई। स्थानीय भाई मति दास नगर में उस समय कोहराम मच गया, जब परमिंदर सिंह ने अपने ही इकलौते बेटे की खून सनी लाश बाथरूम में पड़ी देखी।
विज्ञापन


घटना सुबह साढ़े 10 बजे की है। कातिल मृतक बच्चे की मां राजवीर कौर निकली। उसने खुद हंसते हुए पूरे परिवार को इस बारे में बताया। यह सुनते ही पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके बाद राजवीर के पति परमिंदर सिंह बाथरूम की और दौड़े तो बेटे की हालत देखकर चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


परमिंदर के चिल्लाने की आवाज सुनकर बाकी लोग भी दौड़े आए तो नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। राजवीर ने पति परमिंदर को बताया कि उसने किरच से 14 वार करके बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी गुरमीत सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और आरोपी मां को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहलाने ले गई और मार डाला

mother killed six years old son harry in bathinda of punjab
बठिंडा में बेटे की हत्या
जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी का काम करने वाला परमिंदर सिंह अपनी पत्नी राजवीर कौर, 6 साल के बेटे हैरी और माता-पिता के साथ भाई मति दास नगर में रहता था। हैरी शादी के करीब चार साल बाद बड़ी मन्नतों के बाद हुआ था। रविवार सुबह परमिंदर की पत्नी राजवीर कौर हैरी को नहलाने के लिए बाथरूम में ले गई।

बाथरूम में जाते ही उसने बच्चे के मुंह में रुमाल ठूंस दिया और उसके बाद तेजधार किरच से लगातार चौदह वार कर उसकी हत्या कर दी। जिस समय राजवीर ने घटना को अंजाम दिया, उस समय परिवार के सभी सदस्य घर पर ही थे, लेकिन किसी को इस बारे में पता तक नहीं चला। घटना के बाद राजवीर बाथरूम से बाहर आई और परमिंदर को हंसते हुए इस बारे में बता दिया। पति ने तुरंत बाथरूम में जाकर बच्चे का शव देखा।

पहली कक्षा का छात्र था हैरी
परमिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। वह बहुत ही होशियार था। उसे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उसकी पत्नी ने अपने ही बच्चे की इतनी दरिंदगी से हत्या कर दी है।

भाई के शरीर से खून किसने निकाला

mother killed six years old son harry in bathinda of punjab
बठिंडा में बेटे की हत्या
वहीं परमिंदर के घर आई हुई छोटी बच्ची बार-बार लोगों से पूछ रही थी कि भाई के शरीर से किसने खून निकाला है। जैसे ही उसने हैरी के शरीर से निकल रहे खून को देखा, वह सहम गई और जोर-जोर से रोने लगी।  

पड़ोसियों का आरोप
परमिंदर के पड़ोस में रहने वाले हरजीत ने बताया कि राजवीर कौर का परिवार में किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था और वह अच्छे परिवार से संबंध रखती है। इसके बावजूद इतनी दरिंदगी से अपने बच्चे की हत्या कर देने से लगता है कि उसने मानसिक परेशानी के चलते ही यह कदम उठाया होगा। पड़ोसियों के अनुसार राजवीर ब्लड प्रेशर की मरीज है।

अभी तक बच्चे की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
- गुरमीत सिंह, एसपी सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed