फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mother, grandmother died and save her son life

मां, दादी ने जान देकर बचाया घर का चिराग

Wed, 25 Jun 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहा (अंबाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, साहा (अंबाला) Updated Wed, 25 Jun 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
mother, grandmother died and save her son life

साहा के अल्लापुर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डूबा दिया। इस हादसे में मां और दादी ने अपनी जान पर खेलकर अपने घर के चिराग को तो करेंट से बचा लिया, लेकिन  करेंट ने उन दोनों की जानें ले ली। चिकित्सकों ने भी जांच के बाद उन्हे मृत घोषित कर लिया।

विज्ञापन


जबकि बेटे विकास की हालत सामान्य है। मगर इस हादसे के बाद से विकास सदमे में ही चल रहा। उधर, इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। सभी लोग विकास के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बांधते रहे। उधर, पुलिस ने भी दोनों महिलाओं के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

मां ने बेटे को झटककर दूर फैंका

mother, grandmother died and save her son life

साहा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हुआ यूं कि 21 वर्षीय विकास की बहन घर के आंगन में ही कोई काम कर रही थी। तभी अचानक वहां कपड़े सुखाने के लिए बांधी गई लोहे की तार में विकास की बहन को कुछ करेंट होने का आभास हुआ। उसने अपने भाई विकास से इस बात का जिक्र किया कि इस लोहे की तार में करेंट है।

बस, इसी बात की जांच के लिए विकास ने तार को छू लिया। तार छूते ही विकास तार से चिपक गया। जिसे देखकर उसकी बहन और विकास चिल्लाने लगे। तभी ये नजारा देखती हुई विकास की मां बाला देवी दौड़ती हुई आई और उसने विकास को झटककर दूर कर दिया, लेकिन करेंट ने उसे चपेट में ले लिया। यही नजारा देखकर विकास की दादी मामचंदी मां की मदद के लिए दौड़ी। जैसे ही उसने बाला देवी को छुड़वाने का प्रयास किया तो दादी भी तार से ही चिपक गई।

मां और दादी मृत घोषित

mother, grandmother died and save her son life

तभी वहां विकास का चाचा पहुंच गया और उसने किसी चीज से तार को ही तोड़ दिया। उसके बाद विकास, मां और दादी तीनों बेहोश हो गए। तीनों को स्थानीय अस्पताल तुरंत पहुंचाया गया। जहां विकास तो सामान्य बताया जा रहा है।

मगर चिकित्सकों ने मां और दादी को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में जहां विकास के पूरे परिवार को तोड़ दिया है, वहीं गांव के लोग भी इस हादसे से बेहद सकते में हैं।

इस हादसे के बाद पुलिस ने मां और दादी का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया है। विकास को बचाने के लिए उसकी मां और दादी की जान चली गई। हादसा बहुत ही दर्दनाक था।  पुलिस ने जरूरी कार्रवाई कर ली है।
-एएसआई रामेश्वर, जांच अफसर, साहा थाना-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed