फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mother daughter slapped case, controvertional plot, hallomajra incident, chandigarh

सरेआम मां-बेटी को मारे थे थप्पड़, जांच में शामिल हों पीड़ित

Tue, 05 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
mother daughter slapped case, controvertional plot, hallomajra incident, chandigarh
चंडीगढ़ पुलिस की शर्मनाक करतूत - फोटो : amar ujala
हल्लोमाजरा में विवादित प्लॉट के मामले में सरेआम मां-बेटी को थप्पड़ मारने के मामले में पीड़ित महिलाओं को विभाग ने जांच ज्वाइन करने के लिए समन भेजा है। इसके बाद शिकायतकर्ता, प्रत्यक्षदर्शी और आरोपी एएसआई के बयान भी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एएसपी नवदीप बराड़ ने बताया कि पीड़ित महिलाओं को बयान दर्ज करने के लिए समन भेजा गया है। जांच में आरोपी एएसआई सहित शिकायतकर्ता व अन्य के बयान दर्ज कर रिपोर्ट फाइनल होगी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी राजेश ने बताया था कि हल्लोमाजरा में विवादित प्लॉट के सामने उनका ऑफिस है। रविवार को दोपहर अचानक चंडीगढ़ के कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे और मां-बेटी से बहस करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को कुछ समझ आता कि एक एएसआई मारपीट मां-बेटी को धक्के मारने लगा और थप्पड़ मारते हुए थाने ले गया। हालांकि बाद में एएसआई ने आरोपों को निराधार बताया था।

गौरतलब है कि हल्लोमाजरा में विवादित प्लॉट के मामले में मां-बेटी से बदसलूकी करने वाले आरोपी एएसआई का विडियो वायरल हुआ था। मामले में पड़ोसी राजेश ने थाना पुलिस को शिकायत दी थी।

वायरल विडियो के साथ अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मामले को संज्ञान में लेकर एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने एएसपी साउथ नवदीप बराड़ को एसएसआई के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए थे। हालांकि, एसएसपी का आदेश जांच अधिकारी एएसपी के पास आठ दिन के बाद पहुंचा था।


कोट
पीड़ित महिलाओं को इन्वेटिगेशन ज्वॉइन करने को भेजा समन भेजा है। उसके बाद शिकायतकर्ता, प्रत्यक्षदर्शी और आरोपी एएसआई के बयान दर्ज करके रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई की जाएगी।
नवदीप बराड़, एएसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed