तीन बेटियों को साथ लेकर भाखड़ा में कूद गई मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली से दुखी महिला अपनी तीन बेटियों को साथ लेकर भाखड़ा नहर में कूद गई। मां-बेटी को बचा लिया गया है, जबकि दो अन्य युवतियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। हादसा, पंजाब के खनौरी कस्बे में हुआ।
यहां इन दोनों लड़कियों ने सोमवार को अपनी मां व एक अन्य बहन के साथ नहर में छलांग लगा दी थी, क्योंकि इनकी चौथी बहन जो पिछले कुछ दिनों से लापता है, उस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से यह सभी निराश थे।
हालांकि जब यह घटना हुई, उसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी नौजवान के खिलाफ केस दर्ज करके उसे राउंडअप कर लिया है। उधर भाखड़ा से बचाकर निकाली गईं मां व उसकी बेटी की हालत ठीक बताई जा रही है।
प्रियंका और रजनी पानी के तेज बहाव में बही
पातड़ां की कृष्णा बस्ती में रहने वाले राजवीर सिंह की युवा लड़की कुछ दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई थी। उसे पड़ोस में रहने वाले एक लड़के द्वारा वरगला कर ले जाने का शक था।
मामला सिटी पुलिस में पहुंचा, लेकिन पुलिस के द्वारा कार्रवाई न करने के रोष में दुखी मां शकुंतला देवी (45), ने अपनी तीन लड़कियों आशु रानी (18), प्रियंका (15), और रजनी (17) के साथ खन्नौरी में भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी।
पता लगते ही डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ग्रीन फोर्स एस वालंटियरों की टीम ने नहर में डूब रहे परिवार को बचाने की कोशिश की, परंतु मां शंकुतला देवी और लड़की आशु रानी को बचाने में कामयाब हो सके और प्रियंका और रजनी पानी के तेज बहाव में बह गईं।
पातड़ां सिटी थाना इंचार्ज डा. जगबीर सिंह ने कहा कि पिता के बयान पर आरोपी युवक खिलाफ केस दर्ज करके उसे राउंडअप कर लिया है। भाखड़ा के तेज बहाव में बही लड़कियों की गोताखोरों की ओर से तलाश की जा रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली है।