फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother and son's dead body found in water tank in Pathankot

पठानकोटः पानी की टंकी में मिले मां और बेटे के शव, गांव में फैली सनसनी

Mon, 01 Apr 2019 09:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Apr 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Mother and son's dead body found in water tank in Pathankot
मृतक सपना और मासूम अंगद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पानी की टंकी में मां और बेटे के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला पंजाब के पठानकोट का है। पंजाब और हिमाचल सीमा से सटे थाना इंदौरा के गांव डाहकुलाड़ा में सुबह पानी की टंकी में मां और साढ़े तीन साल के मासूम बेटे के शव मिले। मौके पर एसडीएम समेत पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे। दोनों की मौत की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। महिला के परिवार ने ससुरालवालों पर बेटी और नाती की हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सपना अपने पति अंकुश गुलेरिया और बेटे अंगद के साथ कमरे में सोई थी। सुबह अंकुश गुलेरिया ने दोनों को अपने साथ लेटा न देख पिता को बताया। पूरे परिवार ने उनकी खोज शुरू कर दी। गांव में तलाश करने के बाद थाना इंदौरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई। अंकुश ने बताया कि आंगन में बनी पानी की टंकी को उनकी माता ने खोला तो उसमें सपना और अंगद की लाश थी।

विज्ञापन

देखते ही देखते गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीएम नूरपुर गौरव महाजन के सामने शव निकलवाए। लड़की के मायके और ससुराल के लोगों में तनातनी को एसडीएम और डीएसपी साहिल अरोड़ा ने शांत करवाया। पूरे मकान को फोरेंसिक जांच के लिए सील कर दिया गया है। 

सपना के पिता ने लगाया हत्या का आरोप
पठानकोट के गांव सिऊंटी निवासी सपना के पिता मंगल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2014 में डाहकुलाड़ा निवासी अंकुश गुलेरिया से हुई थी। ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। पिछले ही दिनों एक कार की मांग भी की थी। रविवार को उनकी बेटी का फोन आया था कि ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं। 

मंगल ने आरोप लगाया कि दोनों हत्याएं ससुरालवालों ने की हैं। इसमें उनके दामाद की बहन का भी हाथ है। वहीं डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है। सपना के सास-ससुर व पति को पूछताछ के लिए थाना इंदौरा ले जाया गया है। उनके घर को फोरेंसिक जांच पूरी होने तक सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed