{"_id":"61168edd8ebc3ee08a63bbb5","slug":"mother-and-son-killed-in-road-accident-in-narnaul-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में दर्दनाक हादसा: डंपर से कुचलकर मां-बेटे की मौत, काफी दूर तक घसीटा, सड़क पर चिपक गए दोनों शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नारनौल में दर्दनाक हादसा: डंपर से कुचलकर मां-बेटे की मौत, काफी दूर तक घसीटा, सड़क पर चिपक गए दोनों शव
Sat, 14 Aug 2021 02:08 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 14 Aug 2021 02:08 AM IST
सार
हरियाणा के नारनौल में सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। डंपर ने काफी दूर तक दोनों को घसीटा। दोनों के शव सड़क पर चिपक गए। दोनों मां-बेटे राजस्थान के गांव रसूलपुर से गुरुग्राम जा रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नारनौल में रेवाड़ी रोड स्थित सीएल फार्म के पास शुक्रवार सुबह डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। डंपर चालक उन्हें कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे दोनों बुरी तरह से कुचल गए। दोनों के शव सड़क में चिपक गए। इसके चलते उनकी पहचान करने और शवों को नागरिक अस्पताल पहुंचाने में पुलिस को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार राजस्थान के गांव रसूलपुर निवासी बिमला देवी (40) अपने बेटा अजय कुमार (20) के साथ काफी समय से गुरुग्राम के गांव जमालपुर में रह रही थीं।
विज्ञापन
गुरुवार को मां-बेटा मोटरसाइकिल पर सवार होकर परिजनों से मिलने गांव रसूलपुर आए थे। शुक्रवार सुबह दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरुग्राम जा रहे थे। जब वे रेवाड़ी रोड पर सीएल फार्म हाउस के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
कुछ दूर तक घसीटने के बाद डंपर उन्हें कुचलता हुआ चला गया। इसमें मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी दर्दनाक थी कि दोनों के शव सड़क पर चिपक गए। अजय अविवाहित था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। मृतक के पिता सतवीर बिलासपुर की एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करते हैं। वहीं, अजय भी पढ़ाई के साथ-साथ कंपनी में जॉब करता था।
ओवरलोड वाहन बन रहे हादसों का कारण
क्षेत्र में ओवरलोड वाहन हादसों का कारण बन रहे हैं। नांगल चौधरी व निजामपुर में खनन क्षेत्र होने के कारण यहां से प्रतिदिन सैकड़ों डंपर आवागमन करते हैं। ये डंपर क्षमता से अधिक सामान भरकर चलते हैं। जिससे न केवल सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, बल्कि आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। हालांकि नारनौल शहर में सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक ऐसे वाहनों की नो एंट्री है, पर ग्रामीण क्षेत्रों में दिन-रात ये चलते रहते हैं।