फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother and Son Died in Road Accident at Abohar

अबोहरः शादी से लौट रहा था परिवार, रास्ते में मां-बेटे की मौत, पहले कैंटर फिर कार से भिड़ी गाड़ी

Sat, 01 Feb 2020 04:43 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर(पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 01 Feb 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Mother and Son Died in Road Accident at Abohar
हादसे में मरने वाली मां और उसका बेटा - फोटो : अमर उजाला
शादी की खुशियां मनाकर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में परिवार के साथ सड़क हादसा हो गया और मां-बेटे की जान चली गई। पंजाब में फाजिल्का रोड स्थित अनाज मंडी के निकट शुक्रवार की रात सड़क किनारे खड़े कैंटर से कार टकराने के बाद दूसरी कार से भिड़ गई। हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं कार चला रहा मृतका का पति घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


थाना सिटी नंबर एक की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे है। गांव बकैनवाला निवासी मनप्रीत सिंह अपनी पत्नी रघुबीर कौर (40) और 14 वर्षीय  इकलौते बेटे खुशप्रीत सिंह के साथ शुक्रवार की रात मलोट रोड स्थित पैलेस में आयोजित शादी समारोह में गया था। रात करीब 11 बजे कार में सवार होकर तीनों शादी समारोह से वापस गांव बकैन वाला जा रहे थे।
विज्ञापन


फाजिल्का रोड स्थित अनाज मंडी के निकट उनकी कार सड़क के किनारे खड़े एक कैंटर के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे कार का बांया हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद बेकाबू सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई। कार में सवार मां-बेटा सहित तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने इन सभी को बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां डाक्टरों ने मां बेटे को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी चंद्र शेखर व एएसआई सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे हटवाया। पुलिस ने घायल मनप्रीत के पिता गुरप्रीत के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।  


डीएवी स्कूल में शोक की लहर
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला खुशप्रीत सिंह डीएवी स्कूल हरीपुरा के 8वीं कक्षा का छात्र था।  घटना का पता चलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई। स्कूल चेयरमैन बलवीर सिंह दानेवालियां, प्रिंसिपल सुखदेव सिंह सहित समस्त प्रबंधक कमेटी व बच्चों ने दो मिनट का मौन धारण करते हुए दिवंगत विद्यार्थी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक स्वरूप एक दिन के लिए स्कूल में अवकाश कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed