फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother and son burnt alive after pouring oil for dowry in Mansa

Mansa News: दहेज नहीं लाई तो मां और 10 माह के बेटे को जिंदा जलाया, पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 31 May 2023 01:10 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 May 2023 01:10 AM IST
सार

थाना झुनीर के प्रभारी गणेश्वर कुमार ने बताया कि नाजर सिंह के बयान पर मृतका के पति हरप्रीत सिंह, सास छिंदर कौर, जेठ बिंदर सिंह और ननद जसपाल कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते पति हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Mother and son burnt alive after pouring oil for dowry in Mansa
मां-बेटे की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मानसा जिले गांव बुर्ज भलाईके में दहेज के लिए एक मां और उसके 10 महीने के मासूम बेटे को तेल डालकर जिंदा जला दिया गया। घटना सोमवार सुबह की है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने खुद ही आग लगाई।

विज्ञापन


थाना झुनीर पुलिस को दी शिकायत में बठिंडा जिले के गांव चक्क हीरा सिंह वाला निवासी नाजर सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी पवनदीप कौर (28) की शादी छह साल पहले मानसा जिले के गांव बुर्ज भलाईके निवासी हरप्रीत सिंह के साथ की थी। शादी के दौरान उसने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। पवनदीप और हरप्रीत को 10 महीने का गुरकीरत सिंह नाम का बेटा भी है।
विज्ञापन


नाजर ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल परिवार के लोग उसकी बेटी की और दहेज लाने के लिए मारपीट करते थे। उसने कई बार उनकी डिमांड को पूरा भी किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को उनके पास लड़की की ननद जसपाल कौर का फोन आया कि पवनदीप और हरप्रीत लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। इसके बाद वह गांव बुर्ज भलाईके पहुंचा तो बेटी के ससुराल वालों ने बताया कि बेटी पवनदीप और नाती गुरकीरत को मानसा फिर बठिंडा के एम्स में दाखिल कराया गया है। जब वह परिवार के साथ एम्स पहुंचे तो दोनों मां -बेटे की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना झुनीर के प्रभारी गणेश्वर कुमार ने बताया कि नाजर सिंह के बयान पर मृतका के पति हरप्रीत सिंह, सास छिंदर कौर, जेठ बिंदर सिंह और ननद जसपाल कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते पति हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। झुनीर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed