फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mortgage to procession due to married groom

दूल्हा निकला शादीशुदा, वधू पक्ष ने बारात को बनाया बंधक

Sun, 31 Jan 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा,करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा,करनाल(हरियाणा) Updated Sun, 31 Jan 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
Mortgage to procession due to married groom

गांव अलीपुर खालसा से शुक्रवार को यूपी के सहारनपुर के गांव खड़लाना में शादी रचाने को गई बारात के बाद महिलाएं खुशियों के गीत गा रही थी और ढोल की थाप पर नाच रही थी, लेकिन जैसे ही उन्हें पता लगा कि वधू पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया गया तो उनकी खुशियां काफूर हो गई।

विज्ञापन


आनन फानन में मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश भी नाकाम रही, क्योंकि सभी के फोन भी बंद मिले। मामले को निपटाने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में लोग यूपी गए। आखिरकार देर शाम तक दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया।
विज्ञापन


गांव अलीपुर खालसा से बारात सहारनपुर के गांव खड़लाना में 29 जनवरी को गई थी। बताया जा रहा है कि दूल्हे ने चंडीगढ़ में पहले ही शादी की हुई थी। चंडीगढ़ में रहने वाली दूल्हे की पूर्व पत्नी को उसके पति द्वारा दूसरी शादी रचाए जाने की भनक लगी तो वह पुलिस बल के साथ गांव खड़लाना में मंडप में ही पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराती और वधू के परिजन मंडप पर पुलिस व एक महिला के पहुंचने से हक्के-बक्के रह गए। महिला ने दूल्हे को मंडप पर ही अपना पति करार दिया व मंदिर में शादी होने की तस्वीरें भी दिखाई। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

दूसरी शादी का पता लगने पर खड़लाना में लड़की पक्ष के परिजन व ग्रामीणों में भी गुस्सा फूट गया और उन्होंने महिलाओं सहित लगभग पूरी बारात को ही बंधक बना लिया।

हंगामे के दौरान कुछ बाराती वहां से निकल लिए और जैसे तैसे शनिवार को गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई, लेकिन वह बंधकों को नहीं छुड़ा पाई।

रातोरात प्लॉट बेचा
बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष ने दूल्हे पक्ष के लोगों से शादी में खर्च हुए लगभग 20 लाख रुपये की मांग की थी। बबारात के बंधक होने पर दूल्हे के परिजन सदमे में आ गए और उन्होंने बारात को छुड़वाने के लिए मिन्नतें भी की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

दूल्हे के परिजन बारात छुड़ाने के लिए लड़की के परिजनों की मांग को पूरा करने के लिए अलीपूर खालसा पहुंचे और रातोरात प्लॉट आदि बेचकर रकम की व्यवस्था की और वापस खड़लाना गए। आखिर देर शाम तक दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया और बारात को छोड़ दिया गया।

दूल्हा चंडीगढ़ में करता था नौकरी

बताया जा रहा है कि अलीपुर खालसा निवासी युवक चंडीगढ़ में पिछले कई वर्षों से एक गैस एजेंसी में कार्य करता था। वहां उसके  किसी युवती के साथ शादी रचाने की सूचना है, लेकिन युवक ने इस मामले की भनक परिजनों को नहीं दी। उधर परिजनों ने उसकी शादी जिला सहारनपुर के गांव खड़लाना में तय कर दी।


बारातियों की गाड़ियों की निकाली हवा
यूपी से गांव पहुंचे एक बाराती ने बताया कि वधू पक्ष के लोगों को आशंका थी कि कहीं बाराती वाहनों में सवार होकर रफूचक्कर न हो जाएं, इसलिए उन्होंने सभी वाहनों की हवा निकाल दी। हवा निकालने के बाद योजनाबद्ध तरीके से लड़की पक्ष के लोगों ने महिलाओं सहित दो दर्जन बारातियों को बंधक बना लिया।

बेटे का नहीं हुआ है विवाह
उधर, युवक की मां का कहना है कि उसके बेटे का पहले किसी से कोई विवाह नहीं हुआ है। किसी लड़की ने कोई साजिश रची है, जिसके कारण उनको बंधक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed