फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Morni gangrape victim writes a letter to Chief Justice

मोरनी गैंगरेप पीड़िता चीफ जस्टिस से बोली- रसूखदार प्रभावित कर रहे हैं पंचकूला पुलिस की जांच

Thu, 26 Jul 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Jul 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
 Morni gangrape victim writes a letter to Chief Justice
सांकेतिक तस्वीर
मोरनी गैंगरेप की पीड़िता ने पंचकूला पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए केस की जांच और उसकी सुरक्षा का जिम्मा चंडीगढ़ पुलिस को सौंपने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से गुहार लगाई है। चीफ जस्टिस को लिखे पत्र में पीड़िता ने कहा कि पंचकूला पुलिस बड़े रसूखदारों के प्रभाव में है। जांच को सही दिशा में ले जाने के स्थान पर इसे प्रभावित किया जा रहा है। ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस ही इस केस की सही जांच करने में सक्षम है।
विज्ञापन


पीड़िता ने चीफ जस्टिस के नाम लिखे पत्र में कहा है कि पंचकूला पुलिस शुरू से ही इस मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया है। जब पीड़िता अपनी शिकायत लेकर पंचकूला पुलिस के पास पहुंची थी तो उसकी शिकायत तक दर्ज करने से इनकार कर दिया गया था। इसके बाद उसने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी थी और चंडीगढ़ पुलिस ने मनीमाजरा में जीरो एफआईआर के तहत मामला दर्ज किया था। अब इस केस की जांच पंचकूला पुलिस कर रही है, जिस पर उसे बिलकुल भरोसा नहीं है।
विज्ञापन


 पीड़िता ने कहा कि जिस प्रकार पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है उससे उसे खतरा है कि कहीं पंचकूला पुलिस उसे मरवा न दे। पीड़िता ने कहा कि उसे नाम के लिए सुरक्षा दी गई है लेकिन सुरक्षा में तैनात जवान भी पंचकूला पुलिस के हैं। लिहाजा उसे चंडीगढ़ पुलिस की सुरक्षा दी जाए और जब भी पंचकूला पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुलाए तो उसे चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी में ही भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीड़िता ने कहा कि वह चाहती है कि उसे इंसाफ मिले और पंचकूला पुलिस की जांच में यह संभव नहीं है। इस केस की बिना प्रभावित हुए जांच करने में केवल चंडीगढ़ पुलिस ही सक्षम है। ऐसे में चीफ जस्टिस से निवेदन किया गया कि जांच और सुरक्षा चंडीगढ़ पुलिस को सौंप दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed