{"_id":"5b5776114f1c1b54638b47ce","slug":"morni-gangrape-case-another-accused-arrested-in-raipurani","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरनी गैंगरेप मामला: एक और आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना एसएचओ व एसीपी पर गिरी गाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोरनी गैंगरेप मामला: एक और आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना एसएचओ व एसीपी पर गिरी गाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
लवली गेस्ट हाऊस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरनी गैंगरेप मामले में लापरवाही पर पुलिस कर्मियों के बाद अब अधिकारियों पर गाज गिरने लगी है। मंगलवार को महिला थाने की प्रभारी राजेश कुमारी और एसीपी ममता सौदा का तबादला कर दिया गया। सुनीता रावत को महिला थाना प्रभारी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, एसीपी ममता सौदा को हटाकर उनकी जगह नूपुर विश्नोई को महिला थाने के एसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस मामले में पहले ही मोरनी और रामगढ़ चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिस कर्मियों को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। उधर, मामले में पंचकूला पुलिस ने एक और आरोपी रायपुररानी निवासी धीरज को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
बता दें कि रायपुररानी-टिक्कर ताल रोड स्थित लवली गेस्ट हाउस में 22 वर्षीय महिला को नौकरी देने के नाम पर बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि चार दिन में उससे 40 लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों के चंगुल से जैसे-तैसे भागकर वह पंचकूला पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पंचकूला पुलिस की नींद खुली। अब इस मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर गाज गिर रही है।
विज्ञापन
इस मामले में पहले जिस एएसआई को सस्पेंड किया गया था, उन्होंने महिला थाना की एसएचओ को भेजा व्हाट्सएप मैसेज दिखाया था, जिसमें यह बात सामने आई थी कि घटना की जानकारी उन्होंने एसएचओ को दे दी थी। फिर भी इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आखिरकार मामला चंडीगढ़ पुलिस ने दर्ज किया। इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने मामले की जांच दोबारा चंडीगढ़ पुलिस को सौंपने की मांग की थी, जिससे एक बार फिर पंचकूला पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे।
इस मामले में किरकिरी होते देख, तत्काल संज्ञान लेते हुए पहले तीन कर्मियों को सस्पेंड किया गया जबकि अगले दिन रामगढ़ चौकी इंचार्ज को भी सस्पेंड कर दिया गया। डीसीपी आरके मीणा पहले ही साफ कर चुके हैं, जिनकी भी गलतियां सामने आएंगी, उनपर कार्रवाई की जाएगी। मोरनी कांड मामले में महिला थाने की एसएचओ की तरफ से हुई अनदेखी को लेकर उन पर भी तबादले की गाज गिरी है।
इंस्पेक्टर राजेश कुमारी का तबादला पुलिस मुख्यालय में कर दिया गया है जबकि एसीपी, महिला थाना ममता सौदा को सिटी एसीपी का प्रभार सौंपा गया है। उनकी जगह नूपुर विश्नोई को महिला थाने के एसीपी की जिम्मेवारी सौंपी गई है जबकि सुनीता रावत महिला थाना की प्रभारी होंगी।